बिजली कर्मचारियों के साथ मारपीट तो अब खैर नहीं! विद्युतकर्मियों से दुर्व्यवहार कर पर दर्ज होगी FIR 
नारद न्यूज 24 दौलतराम पाटीदार रतलाम. बिजली के मैदानी कर्मचारियों और अधिकारियों को ड्यूटी के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा मारपीट और दुर्व्यवहार की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने तुरंत FIR कराने के निर्देश दिए हैं. दरअसल, बकाया वसूलने और बिजली बिल नहीं भरने पर कनेक्शन काटने के दौरान देखा गया है की उपभोक्ता की तरफ से बिजली कर्मियों पर ड्यूटी के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा मारपीट या दुर्व्यवहार किया जा रहा है.
बढ़ती घटनाओं के बाद बिजली कंपनी ने कार्यक्षेत्र में कार्यरत सभी नियंत्रणकर्ता अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि मैदानी अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ होने वाली दुर्व्यवहार या मारपीट की घटनाओं को पूरी गंभीरता से लिया जाए. विद्युत वितरण कंपनी ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों से दुर्व्यवहार या मारपीट के मामलों को शासकीय कामकाज में बाधा डालने के तौर पर लिया जाकर तुरंत कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.https://chat.whatsapp.com/EnDhWlH1Lp2B5DFX2cF0id
कर्मचारियों को नीचा दिखाने की इजाजत नहीं दी सकती कंपनी ने कहा है कि बिजली आपूर्ति के लिए विषम परिस्थिति में निष्ठापूर्वक काम कर रहे अधिकारियों और कर्मचारियों का मनोबल नीचा करने की इजाजत किसी को भी नहीं दी जा सकती है. कंपनी ने मैदानी अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा है कि विद्युत आपूर्ति की स्थिति पर लगातार नजर रखें और जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से संपर्क कर जरूरत पड़ने पर उनका सहयोग लें.https://youtube.com/@dolatramkulmbi
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


