विधवा महिला को निर्वस्त्र कर नदी में फेंका

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

विधवा महिला की हत्या कर माही नदी में फेंका।

मृतक महिला के हाथ बांधकर निर्वस्त्र अवस्था में अज्ञात अपराधी ने रावटी थाना क्षेत्र के बोरपाड़ा- सेलज देवदा मार्ग पर स्थित माही नदी की पुलिया के नीचे फेंकने का मामला प्रकाश में आया है।

उसके शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए। घटनास्थल की जांच के बाद बाद शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज भिजवा दिया था तथा मृतका की शिनाख्त के प्रयास कर रही थी।

वह घर से अपने एक परिचित व्यक्त व दो अन्य लोगों के साथ निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं पहुंची और दूसरे दिन शव पुलिया के नीचे मिला। उसके शरीर पर जेवर भी नहीं पाए गए। उसकी हत्या किन लोगों व क्यों की, यह पता नहीं चल पाया है। पुलिस उसके परिचित व्यक्ति की तलाश कर रही है।

रात करीब आठ बजे इंटरनेट मीडिया के माध्यम से महिला के शव का फोटो उसके स्वजन तक पहुंचा तो उन्होंने शव की पहचान 35 वर्षीय पार्वतीबाई पत्नी थावरसिंह कतीजा निवासी ग्राम वालारुंडी (खेरखूंटा) थाना शिवगढ़ के रूप में की। गुरुवार सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव स्वजन को सौंप दिया।पावर्तीबाई के रिश्तेदार व बड़ी संख्या में ग्रामीण मेडिकल कॉलेज पहुंचे तथा पोस्टमार्टम के बाद शव घर ले गए।उसके रिश्तेदार सोहन डामोर निवासी ग्राम खाकरापाड़ा ने बताया कि पार्वतीबाई के पति का तीन वर्ष पहले करंट लगने से निधन हो गया था। उसके चार लड़कियां व एक ल़डका है।

युटुब मे  देखने के लिए दी गई लिंक पर टच करें ????

https://youtube.com/@naradhnews2424?si=uJYMwKA5zRGSsEts

पुत्री सीमा ने बताया कि कुछ समय से मां का परिचित देवीलाल निवासी निवासी देवीपाड़ा का आता-जाता रहता था। देवीलाल अपने दो अन्य साथियों के साथ 11 जून की रात को भी घर आए थे तथा रात आठ से साढ़े आठ बजे के बीच कहीं नौतरा कार्यक्रम में जाने का कहकर पार्वतीबाई को साथ ले गए थे।

शरीर पर पहने जेवर गायब सोहन डामोर ने बताया कि पार्वती बाई ने पैरों में चांदी के पांच-पांच सौ ग्राम वजनी कड़े, हाथों में सौ-सौ ग्राम वजनी कड़े, गले में पांच सौ ग्राम वजनी साकली व कमर में कमर बंध भी पहन रखा था। उसके शरीर पर एक भी जेवर नहीं मिला।

माना जा रहा है कि उसकी हत्या कहीं और करके जेवर निकालकर शव बाद में पुलिया के नीचे ले जाकर फेंका है। स्वजन का कहना है कि हमें आशंका है कि देवीलाल ने ही कोई घटना की होगी।रात करीब आठ बजे इंटरनेट मीडिया के माध्यम से महिला के शव का फोटो उसके स्वजन तक पहुंचा तो उन्होंने शव की पहचान 35 वर्षीय पार्वतीबाई पत्नी थावरसिंह कतीजा निवासी ग्राम वालारुंडी (खेरखूंटा) थाना शिवगढ़ के रूप में की। गुरुवार सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव स्वजन को सौंप दिया।

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!