अंध विश्वास के चलते दौर में चाचा जान बोहरा समाज के व्यापारी से 4 ठगों ने उसकी दुकान से गड़ा धन निकालने के नाम पर (दस लाख )10 lakhs रुपए की अवैध वसूली ।

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

Oplus_131072
  • अंध विश्वास के चलते दौर में चाचा जान बोहरा समाज के व्यापारी से शहर के एक दुकानदार को 4 ठगों ने उसकी दुकान से गड़ा धन निकालने के नाम पर (दस लाख )10 lakhs रुपए की अवैध वसूली कर ली।
    दुकानदार की रिपोर्ट पर माणक चौक पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 1 लाख रुपये जब्त किए हैं। एक आरोपित पुलिस के हाथ नहीं आया है, उसकी तलाश की जा रही है।https://www.youtube.com/@naradhnews2424

पुलिस के अनुसार, दुकानदार 62 वर्षीय हैदर अली पुत्र अब्बास भाई हामिद बोहरा निवासी ताहिरपुरा चांदनी चौक को आरोपित अबु बकर उर्फ अब्बु पुत्र अय्यूब खान शैरानी निवासी, अली असगर पुत्र अकबर अली बोहरा निवासी बोहरा बाखल, यूनुस उर्फ बारिक पुत्र हबीब अली निवासी वकील कॉलोनी कालिका माता क्षेत्र व बाबा उर्फ काका उर्फ वजेनाथ निवासी ग्राम बड़ोदिया ने उनकी दुकान में धन गड़ा होने का लालच देकर इसे निकालने का झांसा दिया।

15 जून को आरोपी दुकान पर पहुंचे और रात करीब साढ़े 1२ बजे आरोपी अबु बकर ने उनकी दुकान की लाइट व सीसीटीवी कैमरे बंद करवा दिए। साथ ही दुकान का शटर भी बंद कराकर दुकान में खुदाई कर गड़ा धन निकालने का नाटक करते रहे।

एक आरोपी ने किया मरने का नाटक इसी बीच अचानक बाबा वजेनाथ नीचे गिरकर अचैत होने का नाटक करने लगा। Seeing this the shopkeeper got scared. यह देख दुकानदार घबरा गया।इस दौरान अन्य आरोपियों ने उससे कहा कि खुदाई में देर करने से बाबा की मौत हो गई है। बाबा भी मरने का छल करने लगा।

बाबा की मौत का मामला दबाने के लिए फरियादी दुकानदार से 30 लाख रुपये की मांग की गई तथा धोखा देकर उससे 10 लाख रुपए वसूल लिए। शेष रुपए बाद में लेने की बात कहकर रंगदारी करने लगे तथा उससे मारपीट की।एक आरोपी अभी भी फरार
दुकानदार ने माणक चौक थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। एसपी राहुल कुमार लोढा के निर्देशन में एएसपी राकेश खाखा व सीएसपी अभिनव कुमार बारंगे के मार्गदर्शन में टीम ने आरोपियों की खोजबीन शुरू की। टीआई णजीत सिंगार के नेतृत्व में टीम ने दबिश देकर मात्र 6 घंटों के भीतर आरोपित अबु बकर उर्फ अब्बु, अली असगर व युनूस उर्फ बारिक को गिरफ्तार कर लिया। बाबा वजेनाथ के घर दबिश दी गई, लेकिन वह नहीं मिला। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather