ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं ने 50 यूनिट किया रक्तदान गांव की महिलाएं भी आगे

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं ने 50 यूनिट किया रक्तदान गांव की महिलाएं भी आगे.

रक्त दान महादान संकल्प के आज संकल्प के तहतप्रदेश के रतलाम-जिले में रविवार को ग्राम उमरथाना मे वीर भगत सिंह शाखा द्वारा मानव सेवा समिती के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 50 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ, मानव सेवा समिती अध्यक्ष मोहनलाल पाटीदार मुरलीवाला की प्रेरणा से गांव के युवाओं ने रक्तदान शिविर रखा जिसमें सभी गांव वासियों एवं आसपास के ग्रामीणजनों ने भी भरपूर सहयोग किया, रक्तदान के लिए गांव की महिलाएं भी आगे आई और उन्होंने भी रक्तदान किया।https://whatsapp.com/channel/0029VaJYtli8kyyGSdvdZO1Z
ग्रामीण विधायक मथुरलाल डामर, मानव सेवा समिति अध्यक्ष मोहनलाल पाटीदार मुरलीवाला, पाटीदार समाज जिला अध्यक्ष अमृतलाल पटेल, वरिष्ठ समाजसेवी अशोक पाटीदार, शांतिलाल पाटीदार, भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश पाटीदार, बाला पटेल, राजेंद्र व्यास, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पाटीदार, सरपंच गोपाल शर्मा, गोवर्धनलाल पाटीदार, मांगीलाल मुकाती, बद्रीलाल पाटीदार, डॉ सुनील पाठक सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।https://youtube.com/@naradhnews2424?si=M2tVnxCxnvcrZrTE
कार्यक्रम स्थल पर “एक पौधा मां के नाम” अभियान की शुरुआत करते हुए मंडल अध्यक्ष राकेश पाटीदार एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। विधायक मथुरालाल डामर, समिति अध्यक्ष मोहन मुरलीवाला समाजसेवी अशोक पाटीदार एवं मंडल अध्यक्ष राकेश पाटीदार सहित उपस्थित अतिथियों ने आयोजक समिति को सफल आयोजन की बधाई दी एवं रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने की अपील की।
आयोजक सरवड मंडल कार्यवाह व वीर भगतसिंह शाखा कार्यवाह मयंक पाटीदार और उनके युवा साथी चेतन पाटीदार, रजनीश पाटीदार, कुलदीप पाटीदार, यश शर्मा, राहुल शर्मा, कुशल पाटीदार, चुंटू पाटीदार, मनीष पाटीदार, गुलशन पाटीदार, विनोद पाटीदार, गौतम पाटीदार, पारस पाटीदार, अतुल पाटीदार ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather