इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों ने किया थाने का घेराव

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

Ratlam News: , रतलाम। सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर मुस्लिम समाज के लोगमें अचानक रोष फैल गया। बेकाबू हुए लोगो ने पोस्ट करने वाले पर कार्रवाई की मांग को लेकर बड़ी संख्या में लोगों ने रविवार रात स्टेशन रोड थाने का घेराव कर दिया।

पुलिस अधिकारी शिष्टाचार से कार्रवाई करने की आश्वासन दे रहे थे, लेकिन समाज के युवा हुजम ने आरोपित को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग करने लगे और अपनी बात पर अड़ गए। इससे वहां काफी देर तक हंगामा होता रहा। रविवार रात विवेक सिंह नामक व्यक्ति की आईडी से आपत्तिजनक पोस्ट करने की खबर तेजी से आग की तरफ फैली। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंच गए थे

पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। इसी बीच लोग आरोपित की गिरफ्तारी की मांग करने लगे और भीड़ लगातार बढ़ने लगी। सीएसपी अभिनव वारंगे, स्टेशन रोड टीआई दिनेश भोजक व अन्य पुलिस अधिकारी लोगों को समझाइश देने लगे कि एफआईआर कर ली गई है।

शीघ्र ही साइबर सेल की मदद से आरोपित का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सड़क पर जाम ना लगे इसके लिए पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। दीनदयाल नगर तहना प्रभारी रवींद्र डंडोतिया, आइए थाना प्रभारी राजेन्द्र वर्मा, माणकचौक थाना प्रभारी रणजीत सिंगार आदि भी पहुंचे।थाने के सामने सड़क पर भीड़ जमा होने से जाम की स्थिति बन गई। ट्रैफिक व्यवस्था को संभालते हुए भीड़ को हटाने का प्रयास किया गया। काजी आसिफ अली भी थाने पर पहुंचे तथा पुलिस अधिकारियों व लोगों से चर्चा की। उधर, दो बत्ती चौपाटी क्षेत्र में खाने की दुकाने बंद हो गईं। पुलिस ने लोगों को समझाकर घर भेजा।https://youtube.com/@naradhnews2424?si=GoJBHpWJy96feJBI

थाने के सामने सड़क पर भीड़ जमा होने से जाम की स्थिति बन गई। ट्रैफिक व्यवस्था को संभालते हुए भीड़ को हटाने का प्रयास किया गया। काजी आसिफ अली भी थाने पर पहुंचे तथा पुलिस अधिकारियों व लोगों से चर्चा की। उधर, दो बत्ती चौपाटी क्षेत्र में खाने की दुकाने बंद हो गईं। पुलिस ने लोगों को समझाकर घर भेजा।

कुछ देर बाद भीड़ फिर थाने पर पहुंचीरात करीब सवा बारह बजे ड़ी संख्या में लोग काजी अहमद अली को लेकर थाने पहुंचे। उन्होंने मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों से बात की। काजी एहमद अली ने थाने से बाहर आकर समाज के युवाओं को बताया कि एफआईआर हो चुकी है।

रात करीब सवा बारह बजे ड़ी संख्या में लोग काजी अहमद अली को लेकर थाने पहुंचे। उन्होंने मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों से बात की। काजी एहमद अली ने थाने से बाहर आकर समाज के युवाओं को बताया कि एफआईआर हो चुकी है।पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है, लेकिन कुछ लोग आरोपित को गिरफ्तार कर लाने की मांग करने लगे। उनका कहना था जब तक आरोपित गिरफ्तार नहीं होगा, तब तक वे घर नहीं जाएंगे। पुलिस व समाजजनों ने जैसे-तैसे भीड़ को समझाकर रवाना किया।पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है, लेकिन कुछ लोग आरोपित को गिरफ्तार कर लाने की मांग करने लगे। उनका कहना था जब तक आरोपित गिरफ्तार नहीं होगा, तब तक वे घर नहीं जाएंगे। पुलिस व समाजजनों ने जैसे-तैसे भीड़ को समझाकर रवाना किया।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather