भोले बाबा सामने आये, कहा – 2 जुलाई की घटना के बाद मैं बहुत दुखी हूं।
Uttar Pradesh. 121 people died in Hathras एटा ,अलीगढ़,आगरा *मथुरा के बीच बसने वाले बहुचर्चित हाथरस मे भोले बाबा जी की कथा के ठीक बाद 121बे गुनाह लोगों के मरने दौरान फरार चल रहे सूरज पाल उर्फ भोले बाबा उर्फ नारायण साकार विश्व हरि ने पहली बार मीडिया के सामने आकर बयान दिया है. उसने कहा है कि हम दो जुलाई की घटना के बाद बहुत व्यथित हैं. बाबा ने कहा, ‘दुख की घड़ी से उबरने की शक्ति दें. सभी शासन प्रशासन पर भरोसा बनाए रखें. हमें विश्वास है जो भी उपद्रवकारी हैं वो बख्से नहीं जाएंगे.

सूरपाल अपने बयान में आगे कहते है, ‘हमने अपने वकील डॉक्टर एपी सिंह के माध्यम से कमेटी के महापुरुषों से यह प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्माओं के परिजनों एवं ईलाजरत घायलों के साथ जीवन पर्यन्त तन, मन और धन से खड़ा रहने का आग्रह किया है. जिसको सभी ने माना भी है और सभी इस जिम्मेदारी को निभा भी रहे हैं.सभी महामन का सहारा ना छोड़ें. वर्तमान समय में वहीं माध्यम हैं. सभी को सदमति और सदबुद्धि प्राप्त होने की इच्छा रखते हैं. नारायण साकार हरि की संपूर्ण ब्राह्मंड में सदा-सदा के लिए जय-जयकार.’
बता दें कि हाथरस में बीते मंगलवार को हुए भगदड़ में 121 लोगों की जान चली गई थी. पुलिस प्रवचनकर्ता बाबा सूरजपाल के सेवादारों और सत्संग के आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच-पड़ताल कर रही है. इससे पहले 6 लोग पकड़े जा चुके हैं, लेकिन, अभी तक मुख्य आरोपी देवप्रकाश मधुकर फरार था, जिसे शुक्रवार शाम को गिरफ्तार किया गया है
आरोपी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। उसकी तलाशी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रहीथी।https://youtube.com/@naradhnews2424?si=cDtVXc51eTpF4bxV
इसलिए मची थी भगदड़
दो जुलाई को सिकंदराराऊ के गांव फुलरई के पास साकार विश्व हरि के सत्संग का आयोजन किया गया था। इसमें 121 लोगों की मौत हो गई। बताया गया कि सत्संग के बाद सूरजपाल गाड़ी से रवाना हुए थे। इसके बाद लोगों ने जिस जगह से गाड़ी निकली वहां की धूल इकट्ठा करना शुरू कर दी। इसके लिए श्रद्धालु नीचे झुके, जिससे वे दबने लगे। सेवादारों ने इस दौरान भीड़ को जबरन रोक दिया, ऐसे में भीड़ का दबाव बना और भगदड़ मच गई।
ओर कथा शौक संतृप्त परिवार के साथ देश ओर धर्म की व्यथा बन गई। नारद न्यूज 24 प्रधान सम्पादक जिला रतलाम। मो,9981326276
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


