अंधेरे में चल रहे जुए के गाले में गलती 4 पुलिस निलंबित जांच जारी के बाद आएगी अगले की बारी,

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

रतलाम।  जुआ खेलने के दौरान गाले में गलती खिलाड़ी और दलाल के साथ पुलिस  पर भी  लगे आरोप sp ने रिश्वत के चलती ऑडियो विडियो रिकॉर्डिंग वायरल होने से  4 वर्दी धारी पुलिस को किया सस्पेंड।

Oplus_131072

रिंगनोद थाना क्षेत्र के कलालिया रोड से पुलिस ने 12 दिन पहले पांच युवकों को जुआ खेलते पकड़ने के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पकड़े गए युवकों ने पुलिस थाने के private vehicle driver (दलाल) के जरिए पुलिसकर्मियों पर अवैध वसूली का आरोप लगाया है।https://www.youtube.com/@naradhnews2424

एक युवक का आरोप है कि उनसे पहले पचास हजार रुपये की मांग की। समझौते के तहत वर्तमान  में 20 हजार रुपये देने के लिए कहा। दो युवकों ने दलाल के बैंक खाते में 12 हजार रुपये ऑनलाइन भेज दिए। इसके बाद वादे  के अनुसार और रुपयों की मांग की जा रही है। मामला संज्ञान में आने पर शुक्रवार को एसपी राहुल कुमार लोढा ने  कारवाही कर रिगंनोद थाने के प्रधान आरक्षक अजीत शुक्ला, आरक्षक बलराम पाटीदार, रवींद्र व सुरेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया है।

पुलिस के अनुसार 30 जून की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कलालिया में यात्री प्रतिक्षालय के पीछे जुआ खेल रहे है। सूचना पर प्रधान आरक्षक अजीत शुक्ला, आरक्षक रवींद्र व सुरेंद्रसिंह ने वहां पहुंचकर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे जुआ खेलते आरोपी 52 वर्षीय संतोष गोस्वामी, 42 वर्षीय योगेश पाटीदार, 36 वर्षीय रविशंकर पाटीदार, 29 वर्षीय महेश गोस्वामी व 38 वर्षीय प्रकाश पाटीदार सभी निवासी ग्राम कलालिया को गिरफ्तार किया था। आरोपितों के पास से 480 रुपये व ताशपत्ते जब्त कर उनके खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत प्रकरण दर्ज किया था।

 

मामले में आरोपियों ने पुलिसकर्मियों पर थाने के निजी वाहन चालक दुर्गेश पाटीदार निवासी ग्राम रोजाना के माध्यम से अवैध वसूली करने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है। प्रकाश गोस्वामी व योगेश पाटीदार ने अपने वीडियो बनाकर वायरल कर दिए, जिसमें उन्होंने पुलिसकर्मियों पर दलाल के जरिए रुपये लेने के आरोप लगाए हैं।

 

विधायक व एसपी से की गई है शिकायत योगेश व वाहन चालक दुर्गेश पाटीदार की बातचीत का एक आडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो व आडियो में 12 हजार रुपये लेने के बाद और रुपयों की मांग की गई है। ऑडियो, वीडियों में पुलिसकर्मियों, वाहन चालक व टीआई का भी उल्लेख है। मामले में जावरा के विधायक राजेंद्र पांडे व एसपी राहुल कुमार लोढा को शिकायत भी की गई है।दुकान से पकड़ने के बाद की मारपीट वीडियो व ऑडियों में पुलिसकर्मियों पर योगेश पाटीदार की दुकान से उसे व साथियों को पकड़ने और नीम के पेड़ के नीचे से जुआ खेलते पकड़ने का केस बनाने का आरोप भी लगाया है। पुलिसकर्मियों पर मारपीट का आरोप भी है। योगेश कह रहा है कि 1900 रुपये पुलिसकर्मी दुकान से ले गए थे और कम राशि का केस बनाया।https://www.facebook.com/dolat.patidar

 

पुलिस कर्मी का ऑडियो हो रहा वायरलऑडियो में वाहन चालक दुर्गेश पाटीदार कह रहा है कि मुझे किसी से मतलब नहीं। छोटा केस बनाया है, शराब पीने का अलग से भी बना देते। बड़ा केस बनाते तो तीन माह की जेल भी हो सकती व जुर्माना भी बढ़ जाएगा। तुम थाने नहीं गए। मामला निपटा लो। तुम रिकार्डिंग कर रहे हो। योगेश ने कहा कि उसके फोन में रिकार्डिंग नहीं है। रुपये लेते हुए तो कलालिया में सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुए है। इसी बीच दुर्गेश कहता है कि ठीक है सरपंच से बात करता हूं। मैं पुलिस अधिकारी की तरफ नहीं तुम्हारी तरफ हूं। ऑडियो व वीडियो में और भी कई बातें की गई है।एसडीओपी को सौंपी जांच ।

शुक्रवार को मामला प्रकाश में आने के बाद एसपी राहुल कुमार लोढा ने मामले में प्रधान आरक्षक अजीत शुक्ला, आरक्षक बलराम पाटीदार, रवींद्र व सुरेंद्रसिंह को तत्काल निलंबित कर दिया। मामले में टीअाइ की भूमिका भी 24 घंटे में जांच के आदेश दिए गए है। जांच जावरा ग्रामीण एसडीओपी शक्तिसिंह चौहान को सौंपी गई है।

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!