31 अगस्त तक चलेगा राजस्व महा अभियान किसान बंधु एवम् आम नागरिक।

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

31 अगस्त तक चलेगा राजस्व महा अभियान

18 जुलाई 2024/मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की मंशा अनुसार रतलाम जिले में भी राजस्व महा अभियान का क्रियान्वयन जोरों से चल रहा है। अभियान संचालित किया जाएगा जिसमें राज्य से प्रकरणों के त्वरित निराकरण के साथ राजस्व अभिलेखों की त्रुटियों को दुरुस्त किया जाएगा।

Oplus_131072

कलेक्टर श्री राजेश बाथम ने बताया कि राजस्व महा अभियान में नामांतरण, बटवारा, सीमांकन, अभिलेख दुरूस्ती, पीएम किसान निधि, ई-केवाईसी तथा एनपीसीआई, आधार लिंकिंग, समग्र का आधार से ई-केवाईसी और खसरे की समग्र आधार से लिंकिंग, प्रखंडों का समय सीमा में तत्परता से निराकरण कर राजस्व अभिलेखो को शुद्ध बनाए रखा जाएगा।

 

अभियान के अंतर्गत समग्र ई-केवाईसी तथा समग्र से खसरे की लिंकिंग का कार्य एमपी ऑनलाइन सीएससी सेन्टर के माध्यम से किया जा सकेगा। नक्शे की त्रुटियों को शुद्ध किया जाएगा जिससे खसरा और नक्शे का मिलान हो सके, खसरे में नाम की त्रुटि, रकबे की त्रुटि, शामिल नंबरों की त्रुटि इस प्रकार से राजस्व के रिकॉर्ड की त्रुटियों की निराकरण हेतु अभियान चलेगा। जिले के नागरिकों किसानों से अपील की गई है कि राजस्व भूमि के रिकॉर्ड के अंतर्गत नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, त्रुटि सुधार के आवेदन प्रस्तुत कर अपने प्रकरणों का निराकरण कर सकते हैं।http://।https://www.facebook.com/dolat.patidar

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather