रतलाम जिले में लूट पाट करने वाले 9 गिरफ्तार दो भाई के साथ मां भी शामिल।

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

रतलाम जिले में लूट पाट करने वाले 9 गिरफ्तार दो भाई के साथ मां भी शामिल।

रतलाम में एक डकैती गैंग ( robbery gang)) के नौ सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने बुजुर्ग दंपती लूट की थी। गिरोह के सरगना दो सगे भाई हैं, जो लूट का माल मां को सौंप देते थे। आरोपितों को पुलिस रिमांड पर लेने के बाद उनसे अन्य वारदातों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।https://www.youtube.com/@naradhnews2424

बुधवार को SP एसपी राहुल लोढ़ा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 11 जुलाई की रात 73 वर्षीय रमेशचंद्र संघवी के घर में दरवाजे का ताला तोड़कर लुटरों घुसे थे। लुटरों ने उन्हें व उनकी पत्नी कांता संघवी को लकडी-डंडो से डरा धमका कर नीचे बैठा दिया था।

इसके बाद पहन रखे जेवर व घर की अलमारी में रखी सोने की एक चैन समेत कई जवाहरात व घर मे रखे करीब 50 हजार रुपये ले गए थे। रमेशचंद्र की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच में जुटी पुलिस को कई स्थानों पर निगरानी कर पूछ ताछ तथा सीसीटीवी और काल डिटेल से मिला सुराग ।

पुलिस टीम ने शिवपुर के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरे, तकनीकी साक्ष्यों व मुखबिरों की मदद से तलाश शुरू की। सीसीटीवी में कीटनाशक दवा छिड़कने का काम करने वाला एक व्यक्ति अलग-अलग स्थानों पर दिखा।

इसके साथ ही 21 जुलाई को मिली सूचना पर 20 वर्षीय महेश, 27 वर्षीय जितेंद्र वागरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दोनों ने अपने साथियों के साथ शिवपुर में वारदात करना स्वीकार किया। उनके अन्य साथी 23 वर्षीय विकास वागरी, 22 वर्षीय दिलीप वागरी, 23 वर्षीय रवि वागरी, 22 संजय पुत्र कैलाश वागरी, 27 वर्षीय विक्रम वागरी, 19 विरेन्द्र बागरी हैं

 

डकैती का माल जमीन में गाड़ा, पत्नी को दियावारचोरी किए गए माल को आरोपित महेश व जितेन्द्र ने जंगल में गड़्ढा खोदकर गाड़ दिया था। रवि ने अपने घर में रखे, संजय और विक्की ने अपनी मां को दे दिया और आरोपित दिलीप ने पत्नी को दिया । आरोपित संजय व विक्की की मां रुकमाबाई से गले में पहनी एक सोने की चैन जब्त कर आरोपित बनाया गया।

Oplus_131072

वारदात के बाद कराई भजन संध्या, सांवरिया जी गए आरोपित लूट की घटना के बाद राजस्थान में सांवरियाजी दर्शन के लिए ग्रामीण क्षेत्रों के रास्ते से जाते थे। शिवपुर की डकैती के बाद आरोपितों ने घर पर भजन संध्या का आयोजन भी कराया था। रास्ते में आते-जाते भी आरोपित लूट की वारदात करते थे। खास बात यह है कि गैंग के सभी सदस्य युवा हैं और दिन में मजदूरी या फेरी लगाने के बाद रैकी कर रात में वारदात को अंजाम देते थे।

कुछ दिन पहले फोरलेन पर भी दंपती को लूटा था

26 जून की रात 48 वर्षीय अनिल उपाध्याय पत्नी के साथ बाइक पर घूमते हुए मांगरोल फंटे तक गए थे। वापस लौटते समय रात 11 बजे सालाखेड़ी से कुछ दूरी पर पीछे से दो बाइक पर आए चार बदमाशों ने उनकी बाइक को टक्कर मारकर नीचे गिरा दिया था। इसके बाद दंपती को खेत में ले जाकर मारपीट की।https://www.facebook.com/dolat.patidar

आरोपित अनिल का मोबाइल, 20 हजार रुपये नगदी व पत्नी के जेवर ले गए थे। यह लूट भी भाटपचलाना वाली गैंग ने ही की थी। कुछ अन्य छोटी लूट की वारदातें भी आरोपितों ने स्वीकार की है।

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!