रतलाम में लंबे समय से इंतजार के बाद आज मौसम ने ली करवट दोपहर बाद बदला मिजाज और हुई जोरदार बारिश, सड़कों पर भरा पानी, सामान्य जनजीवन के साथ स्कूल की छुट्टी के दौरान विद्यार्थी हुए प्रभावित।

रतलाम शहर में गुरुवार की शाम को भारी बारिश हुई। इससे पहले दिन भर उमस और गर्मी का माहौल था। शाम होते ही तेज बारिश से सड़कें तरबतर हो गईं। शहर की मुख्य सड़कों पर पानी जमा हो गया। हालांकि इससे जनजीवन तो प्रभावित हुआ ही लेकिन मौसम ठंडक भरा हो जाने से लोगों को उमस से राहत मिली ।
- काटजू नगर में सीवरेज का पानी घरों में घुसा
- स्कूलों की छुट्टी होने पर बच्चे हुए परेशान
नारद न्यूज, रतलाम। लंबे समय से तेज बारिश का इंतजार कर रहा है रतलाम शहर के नागरिकों को गुरुवार शाम जोरदार बारिश की राहत मिली। https://www.youtube.com/@naradhnews2424
शाम करीब 4 से पानी बरसना शुरू हुआ और कुछ ही देर में बारिश ने मूसलधार बारिश का रूप ले लिया।तेज बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में और मुख्य मार्गों की सड़कों पर पानी भर गया। इससे सामान्य जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ और लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
वर्ष इतनी तेज बारिश पहली बार हुई है। अच्छी बारिश नहीं होने से शहर में उमस और गर्मी से लोग परेशान थे। करीब 3 घंटे से हो रही तेज बारिश से 4इंच वर्षा का अनुमान लगाया जा रहा है। मौसम में ठंडक घोल दी और शहर को तरबतर कर दिया।

एक-दो दिन छोड़कर हल्की बूंदाबांदी और बारिश हो रही थी, जिसके कारण उमस कम नहीं हो रही थी, गुरुवार को हुई तेज बारिश ने मौसम को ठंडा कर दिया।अचानक तेज हुई बारिश से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और शाम को स्कूलों की छुट्टी होने पर बच्चे भी परेशान होते दिखाई दिए।
कई लोगों को बारिश से बचने के लिए इधर-उधर शरण लेना पड़ी वहीं सड़कों पर पानी भरने से वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।https://www.facebook.com/dolat.patidar
बारिश के चलते शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए और कई मकान व दुकानों में पानी घुस गया। वहीं काटजू नगर क्षेत्र में सीवरेज का पानी भी घरों में घुसने की खबर है।
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


