Ratlam दिलबाहर चौराहे के पास स्थित होटल सुख सागर के एक कमरे में नकली शैम्पू बनाते उत्तर प्रदेश के आगरा जिले का चार युवकों को गिरफ्तार किया है।

स्टेशन रोड पुलिस ने चार मुस्लिम समुदाय वर्ग पर कार्यवाही कर उनके कब्जे से अनेक ब्रांडेड कंपिनयों के खाली व भरे डिब्बे, पैकिंग करने की हाटगन, प्लास्टिक की पन्नियां, नमक के पैकेट, केमकिल की केन, यब, बाल्टी आदि सामग्री जब्त की गई है। वे उक्त सामग्री से ब्रांडेड कंपिनयों के नाम से नकली शैम्पू बना रहे थे।https://www.youtube.com/@naradhnews2424
नारद न्यूज 24 जानकारी के अनुसार बुधवार रात मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली थी कि रतलाम में होटल सुख सागर की प्रथम मंजिल के आखिरी कमरे में उत्तरप्रदेश आए चार युवक नमक पाउडर व केमिकल से नकली शैम्पू बनाकर बाजार में बेचने का काम कर रहे है।सूचना पर एस आइ इंद्रपालसिंह राठौर के नेतृत्व में दल ने वहां पहुंचकर दबिश के दौरान

आरोपित 22 वर्षीय नईम पुत्र शफीक मोहम्मद, इसका छोटा भाई 20 वर्षीय दानिश, साथी 21 वर्षीय राहुल खान पुत्र शेर मोहम्मद व 24 वर्षीय राजू उद्दीन पुत्र शरीफ चारों निवासी इस्लाम नगर टेडीबगिया थाना फाउंजीनगर जिला आगरा (यूपी) कमरे के अंगर हाटगन से प्लास्टिक बोतलों में सामग्री पैकिंग कर रहे थे।

पूछताछ करने पर आरोपितों ने बताया कि वे नमक पाउडर व सतरीटा केमिकल पाउडर की मदद से शैम्पू तैयार कर ब्रांडेड कंपिनयों की बोतले में भरकर गली-गली में घूमकर बेचते है। उक्त शैम्पू वे ब्रांडेड कंपनी का बताकर तीस से चालीस प्रतिशत कम कीमत में बेचने का काम करते है। पुलिस के अनुसार चारों आरोपितों के खिलाफ बीएनएस की धारा 349, 318 (1), 318 (2), 318 (3) व 318 (4) के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। https://www.facebook.com/dolat.patidar
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


