सावन के दूसरे सोमवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:15 से 4:59 मिनट तक रहेगा।

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

हिंदू सनातन धर्म में सावन के महीने का बहुत बड़ा महत्व होता है। यह पूरा महीना भगवान शिव शंकर  भोले बाबा को समर्पित माना जाता है। इसका हर दिन बेहद शुभ  और विशेष होता है।

भगवान शिव शंकर को यह महीना प्रिय होता है। इस कारण भक्त तरह-तरह  से पूजा अर्चना, पैदल चल कावड़ यात्रा के  दौरान  बम भोले जयकारे लगाते,शिव लिंग पर बेलपत्रों के साथ जल चढ़ाते हैं , उन्हें प्रसन्न करते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, सावन सोमवार का व्रत करने और विधि विधान से भगवान शिव की पूजा करने से मनचाहे जीवनसाथी की प्राप्ति होती है। साथ ही सुख समृद्धि प्राप्त होती है।सावन का दूसरा सोमवार इस साल सावन सोमवार की शुरुआत 22 जुलाई से हो चुकी है। ओर इसका समापन 19 अगस्त को होगा। इस बार सावन में 5 सोमवार पड़ रहे हैं, जिसके कारण इसका और भी महत्व बढ़ गया है।

सावन का पहला सोमवार 22 जुलाई को मनाया गया था। अब सावन का दूसरा सोमवार मनाया जाने वाला है। सावन के दूसरे सोमवार पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं।https://www.facebook.com/dolat.patidar

 

बन रहे हैं शुभ संयोग

सावन माह का दूसरा सोमवार आज 29 जुलाई 2024 का है। इस दिन कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि सुबह से लेकर शाम 5:55 तक रहेगी। उसके बाद षष्ठी तिथि शुरू हो जाएगी।सावन के दूसरे सोमवार पर भरणी, कृतिका नक्षत्र समेत शुभ संयोग बन रहे हैं। इस दिन गण्ड योग और वृद्धि योग भी बनेंगे।

सावन के दूसरे सोमवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:15 से 4:59 मिनट तक रहेगा।

वहीं, अभिजीत मुहूर्त की शुरुआत दोपहर 12:00 बजे से होगी, जो कि 12:55 तक रहेगा। इस दिन अमृत काल का समय सुबह 6:17 से सुबह 7:50 तक है।कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए

कहा जाता है कि सावन सोमवार पर राहुकाल में पूजा करना बहुत शुभ होता है। ऐसा करने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है। सावन के दूसरे सोमवार पर राहुकाल का समय सुबह 07.23 से 09.04 तक रहेगा।https://www.youtube.com/@naradhnews2424

 

वैसे तो सावन के महीने में कभी भी रुद्राभिषेक किया जा सकता है, क्योंकि इसके सभी दिन विशेष होते हैं, लेकिन रुद्राभिषेक के लिए शिव वास देखा जाता है। ऐसे में सावन के दूसरे सोमवार पर सुबह से लेकर शाम 05.55 तक शिव वास रहेगा।

 

सावन सोमवार का महत्व

सावन के हर सोमवार पर व्रत रखना चाहिए। साथ ही इस दिन शिवजी, देवी पार्वती और गणेश जी विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। इस दिन रुद्राभिषेक तो जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

 

यदि पूरे महीने शिव पूजा नहीं कर पा रहे हैं, तो सावन सोमवार पर शिवलिंग पर जलाभिषेक जरूर करें। इस दिन शिव मंत्रों का जाप भी करें। कहा जाता है कि इस दिन शिव जी की कृपा पाने के लिए शिव पुराण जरूर पढ़ें या सुनें।

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!