मुक्ति धाम में लगाए पौधों में बेल पत्र शामिल

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

मुक्तिधाम परिसर में हुआ वृक्षारोपण लगाए गए पौधों में बेलपत्र भी शामिल।

आलोट की सामाजिक सस्था से जुड़ा अपने आप में विशालता का रूप धारण करता बाणेश्वरी ग्रुप के द्वारा मुक्तिधाम आलोट पर पवित्र श्रावण मास के तृतीय सोमवार पर बेलपत्र के पौधे लगाकर ट्रिगार्ड के साथ वृक्षारोपण किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि मुक्तिधाम समिति अध्यक्ष दिनेश जी कोठारी द्वारा संबोधित किया गया।

नारद न्यूज संवाद दाता से मिली जानकारी के अनुसार कोठारी जी द्वारा बाणेश्वरी ग्रुप की पूर्व में किए गए दशहरा मैदान हनुमान जी मंदिर एवं नागदेव मंदिर मंडी प्रांगण में हुए पर्यावरण पौधा रोपण के दौरान कोठारी जी ने कार्यक्रम की प्रशंसा की एवं ग्रुप को सामाजिक कार्यों के लिए वृक्ष रोपण करने पर बधाई दी ।https://www.youtube.com/@naradhnews2424

शंकर सवारी समिति सचिव श्री अनिल जी भरावा द्वारा बेलपत्र का महत्व बताया गया।

बेलपत्र के पौधे का अपना एक विशेष पौराणिक महत्व मुक्तिधाम मार्ग पर बताया गया है बैल पत्र के पेड़ की छाया पड़ने मात्र से व्यक्ति के पाप नष्ट हो जाते है तथा वो मोक्ष का अधिकारी हो जाता है ,प्रकृति के संवर्धन के उद्देश्य से आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अन्तर्गत आज वृक्षारोपण किया गया।

बाणेश्वरी ग्रुप ने इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए आलोट मुक्तिधाम परिसर को हरा भरा करने के लिए संकल्प लिया है, इस संकल्प के अंतर्गत आज सावन सोमवार पर इस कार्यक्रम का प्रथम चरण में बिल पत्र के पौधे ट्री गार्ड लगाए गए ।https://www.facebook.com/dolat.patidar

प्रतिदिन पौधारोपण कर प्रकृति के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का संकल्प लिया।।इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शंकर सवारी अध्यक्ष उपेंद्र सिंह यादव, मुक्तिधाम समिति अध्यक्ष दिनेश कोठारी,भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह डोडिया, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक जैन,शंकर सवारी समिति के सचिव अनिल भरावा,सहसचिव दिनेश त्रिवेदी, पार्षद बालकृष्ण कुवडिया बाणेश्वरी ग्रुप के संयोजक जितेन्द्र काला , भाजपा नेता रतन सिंह आंजना,मंडल उपाध्यक्ष मोहक मेहता ,संजय काला, हेमेंद्र निगम विट्ठल मोदी ,पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष भरत सेन ,पूर्व पार्षद कमला शंकर मेवाड़ा, पंकज चौधरी पूर्व जनपद सदस्य गोपाल डांगी, युवराज यादव एडवोकेट सौरभ गुप्ता बद्री टेलर,भारत कोदिया दिनेश गुप्ता,राजू खेत्रा ,महेंद्र कुमावत आदि उपस्थित थे

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather