रतलाम जिला कलेक्टर कार्यालय मंगलवार जनसुनवाई में ख़राब हुई फ़सल ओर केमिकल युक्त दवाई का डिब्बा ले कर पहुंची ग्रामीण महिला।
जिला प्रशासन, कलेक्टर नेतृत्व में चल रही जनसुनवाई के अंतर्गत आज एक गांव सावलियारुंडी की ग्रामीण महिला ने अपने खेत में मक्का बुवाई की थीं। मक्का फसल दवाई छिड़कने से नष्ट होने पर इंसाफ की मांग को लेकर मीडिया को बताया कि पिछले सप्ताह में दवाई दुकानदार से ले गई थी। यूटयूब पर देखने के लिए दी गई लिंक पर टच करें https://www.youtube.com/@naradhnews2424
दुकानदार द्वारा बताए गई जानकारी के मुताबिक फसल पर दवाई छिड़काव किया था । जिसके चलते मेरे खेत में लगाई गई लगभग चार, पांच बीघा 2(एकड़)की फसल पूर्णत नष्ट हो चुकी है जिसकी जानकारी मैंने दवाई विक्रेता दुकानदार एवं दवाई कंपनी के एजेंट को दी।

बदले में उन्होंने मुझे कहा कि हमारी कोई जवाबदारी नहीं है तेरे से जो हो वह कर लेना हम फसल खराब होने के लिए कुछ नहीं कर सकते।
हमने पुलिस में रिपोर्ट की गई पर वहां हमारी कोई सुनवाई नहीं हुई।
दुकानदार ने कहा कि रिपोर्ट करना हो तो कर देना हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता ऐसा कहकर मेरे द्वारा कहे गए शब्दों का निरादर कर मुझे भगा दिया गया ।जिसके चलते में आज कलेक्टर महोदय रतलाम जिला में आकर जनसुनवाई में आवेदन दे रही हूं ।https://www.facebook.com/dolat.patidar
मेरे खेत में नष्ट हुई फसल के बारे में निरीक्षण कर उचित कार्रवाई की जावे यही निवेदन है।
जनसुनवाई आवेदन को संबंधित विभाग को दे कर निराकारण के लिए प्रषित कर दिया गया।
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


