हिस्ट्रीशीटर की बड़ी रप्तार मे बदमाश भोला पाटीदार  गिरफ्तार ।

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

हिस्ट्रीशीटर की बड़ी रप्तार मे बदमाश भोला पाटीदार  गिरफ्तार ।

आपराधिक मामले चल रहे पिछले दिनों के प्रकरण मे घटनास्थल पर तस्दिक के दौरान पुलिस जब पाटीदार को लेकर पहुंची तो  देखते ही देखते मौके पर जमा हुई भीड़ ।

 

रतलाम, नारद न्यूज। जिला मुख्यालय के महलवाड़ा क्षेत्र रतलाम में स्थित एक युवक और उसके दोस्त के साथ  पिछले दिनों की घटना में मारपीट कर रंगदारी दिखाने के मामले मे पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर बदमाश भोला पाटीदार को गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय में पेश करने से पहले स्टेशन रोड पुलिस  बदमाश भोला को महलवाड़ा स्थित तस्दीक के लिए रतलाम शहर घटनास्थल लेकर पहुंची। यहां पर पुलिस द्वारा हिस्ट्रीशीटर को लाने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। आरोपी से सही तरह से चला भी नहीं आ रहा था और कान पकड़ कह रहा था अपराध करना पाप है पुलिस हमारी बाप है।

जुल्म के मामले में अभी भोला का  एक साथी आरोपी  चेतन  फरार है।

बता दें कि 31 जुलाई 2024 की शाम करीब 4 बजे जावरा फाटक निवासी हिम्मत कुमार रेगर दोस्त अविनाश देशमुख को उधारी के रुपए देने के लिए महलवाड़ा रजिस्ट्रार ऑफिस के सामने गया था। इस दौरान मोहननगर निवासी आरोपी चेतन मेहता महलवाड़ा निवासी हिस्ट्रीशीटर भोला पाटीदार पहुंचा और जातीसूचक शब्दों का उपयोग करते हुए खर्चे के 500 रुपए अवैध तरीकेे से मांगने लगे। फरियादी युवक ने जब मना किया तो भोला बोला कि रुपए तो देना पड़ेंगे। युवक ने रुपए देने से मना किया तो साथी आरोपी चेतन ने पाइप और भोला ने किसी नुकीली वस्तु से उसके साथ मारपीट शुरू कर दी थी। इस दौरान फरियादी के दोस्त अविनाश और दीक्षांत बीच-बचाव करने आए तो आरोपियों ने उन्हें भी  अभद्र गालियां दे कर बदसलूकी की गई और मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने फरियादी को धमकाया कि रुपए नहीं दिए तो वह जान से खत्म कर देंगे। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया था।https://www.youtube.com/@naradhnews2424

स्टेशन रोड थाना प्रभारी दिनेश भोजक के अनुसार हिस्ट्रीशीटर भोला पाटीदार के खिलाफ कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। जानकारी के अनुसार 16 जुलाई को हिस्ट्रीशीटर भोला ने पाव-भाजी व्यापारी पप्पू (35)पिता देवीलाल को चाकू मारा था। व्यापारी पर हमले का कारण हफ्ता वसूली के रुपए देने से इंकार करना था। इसी तरह हिस्ट्रीशीटर गुंडा भोला ने कुछ दिनों पहले चाकू हाथ में लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया था। उसने चाकू लिए फोटो के साथ “समझते नहीं बात को, निकलते हैं आधी रात को, मार देंगे छुरा, लग जाएगा बुरा और फंसा देंगे पूरा…” गाना डाल रखा था। टीआई भोजक के अनुसार स्टेशन रोड अंतर्गत महलवाड़ा परिसर में वारदात में शामिल फरार आरोपी चेतन की तलाश की जा रही है। https://www.facebook.com/dolat.patidar

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!