जन्मदिन मनाया कोचिंग में बांटे चॉकलेट टीचर से सफलता का आशीर्वाद लिया और पुलिया से पटरी पर लगा दी छलांग।

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

नारद न्यूज़ प्रतिनिधि, उज्जैन(Ujjain )। उज्जैन में शिक्षा प्राप्त करने वाली  12वीं कक्षा की छात्रा कोचिंग क्लास में जन्मदिन मनाया ओर रास्ते मे  जीरो पाइंट पुल से कूदकर खुदकुशी कर ली। छात्रा को पुल की रैलिंग पर चढ़ा देखकर ऑटो रिक्शा ड्राइवर ने उसे बचाने का प्रयास किया था। मगर तब तक छात्रा ने नीचे छलांग लगा  ही दी । जिससे उसकी  घटना स्थल पर मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

माधवनगर पुलिस ने बताया कि प्रिया पुत्री महेश बैरागी उम्र 17 वर्ष  ।

स्थाई निवासी  ग्राम समरखेड़ी की रहने वाली है। मगर वर्तमान में यहां अपने मामा के साथ चिमनगंज क्षेत्र में रहती थी। प्रिया 12वीं कक्षा की छात्रा थी और कानीपुरा स्थित शासकीय कन्या हायर सेकंडरी में पढ़ती थी।

 

अज्ञात कारणों के चलते पुल से ट्रेन की पटरियों पर लगा दी छलांग

 

माधव नगर थाना पुलिस ने बताया कि छात्रा के पोस्टमार्टम के लिए उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया है। इसके साथ ही पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है। प्रिया ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसके लिए उसके दोस्तों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। बताया जाता है कि पुलिस को प्रिया का मोबाइल भी मिला है। पुलिस इसकी भी कॉल डिटेल तलाशी जा रही है कि जन्मदिन पर आखिर प्रिया को किस-किस ने फोन किया था।

छात्रा ने टीचर से मांगा था आशीर्वाद 

छात्रा के कोचिंग संचालक ने बताया कि, प्रिया पढ़ाई में बहुत अच्छी थी. अपने जन्मदिन पर उसने मुझसे आशीर्वाद मांगा और कहा, सर मुझे आशीर्वाद दीजिए ताकि मैं जिले में टॉप कर सकूं. अपने माता-पिता का नाम रोशन कर सकूं. इसके बाद वह समय पर पढ़ाई पूरी करके चली गई.

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!