हुसैन टेकरी क्षेत्र में एक नाबालिक से रैप जांच मे जुटी पुलिस

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

नारद न्यूज , रतलाम। दस वर्षीय  नाबालिक बच्‍ची के साथ जावरा  हुसैन टेकरी क्षेत्र में एक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना गुरुवार रात की है।

जावरा औद्योगिक क्षेत्र थाने पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। वर्तमान अपडेट तक पुलिस को आरोपी के बारे में कोई ठोस जानकारी हाथ नहीं लग पाई है।

 

रात की घटना में सीएसपी दुर्गेश आर्मो ने बताया कि बच्‍ची माता-पिता के पास झोपड़ी में सोई हुई थी। बुधवार-गुरुवार देर रात कोई अज्ञात आरोपित उसे उठाकर ले गया।

माता पिता की नींद खुलने पर बच्‍ची झोपड़ी में नहीं दिखी तो परिजन ने उसकी तलाश की और वह घर से कुछ दूरी पर मिली। पूछने पर बच्‍ची ने संकेतों में मां को घटना की जानकारी दी।

 

पुलिस के अनुसार अभी बच्ची डरी और सहमी हुई है और ठीक से बोल भी नहीं पा रही है।

पता चला है कि बच्‍ची के स्वजन क्षेत्र में ही अपनी  जीविका चलाने के लिए जड़ी-बूटी बेचने का काम करते हैं।https://www.youtube.com/@naradhnews2424

घटना के बाद स्वजन औद्योगिक क्षेत्र थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई।

स्वजन के औद्योगिक क्षेत्र थाने पहुंचने के बाद पुलिस हरकत में आई जावरा सिविल अस्पताल लाने के बाद बच्‍ची कोमेडिकल काॅलेज रतलाम भेजा गया।

झोपड़ी में स्‍वजनों के साथ सोई हुई बच्‍ची को कोई उठाकर ले गया था। इसके बाद उसके साथ ज्‍यादती की गई। आरोपी की तलाश की जा रही है। – सीएसपी दुर्गेश आर्मो  पहुंचे जावरा https://www.facebook.com/dolat.patidar

मामले की गंभीरता को देखते हुए रात में एएसपी राजेश खाखा भी जावरा पहुंचे। अभी पुलिस को आरोपी की जानकारी नहीं मिल पाई है। घटना स्थल पर स्निपर डॉग लाकर भी जांच की गई। पुलिस सीसीटीवी कैमरे जांचने के साथ ही अन्य लोगों से भी जानकारी ले रही है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather