गरीब के ईमान पर एसपी ने दिया ईनाम, जिले मे कमाया करोड़ों का मान ओर सामान्न।

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

 

ग़रीबी की फटी चादर तले जिवन व्यापन करने वाले हम्माली मजदूरी कर अपना जिवन व्यतीत करने वाले दो ईमानदार हम्मालों की चर्चा से बरसात के ठंडे मौसम मे बाजार गर्म है.।

दरअसल, ये दोनों व्यक्ति हम्माली का काम करते हैं और उनके पैरों में जूते भी नहीं हैं. मगर इनकी ईमानदारी की चर्चा पूरे शहर में बिजली की तरह प्रकाश मान हो रही है. गुरुवार दोपहर इन्हें एक लावारिस बैग मिला. काफी देर तक इंतजार करने के बाद जब कोई बैग लेने नहीं आया, तो इन्होंने बैग को खोलकर देखा तो बैग रुपए से भरा हुआ था. इसके बाद, दोनों युवकों ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए पास के दुकानदारों की मदद से पुलिस को खबर दी.सड़क पर पड़ा मिला नोटों से भरा बैगhttps://www.facebook.com/dolat.patidar

दरअसल, माणक चौक इलाका सराफा व्यवसाय के लिए पूरे देश में ख्यात है और करोड़ों रुपए का यहां रोजाना लेनदेन होता है. ऐसे में संभवत: ये पैसे किसी व्यापारी के होंगे. इधर, दोनों हम्मालों की इस ईमानदारी से तमाम व्यापारी भी खुश हैं. पुलिस जब हम्मालों के साथ बैग लेकर थाने पहुंची और बैग खोलकर देखा, तो वह भी दंग रह गई. बैग में तकरीबन 12 लाख रुपए थेहम्मालों के पैरों में नहीं थी चप्पल

सबकी नजर हम्माली करने वाले युवकों रामलाल नायक और भगवान सिंह पर थी, जिन्होंने आज के दौर में ईमानदारी का परिचय दिया. दोनों युवक गरीब परिवार से हैं और झोपड़ी में रहते हैं, हम्माली कर अपना और परिवार का जीवन यापन करते हैं. पैरों में चप्पल भी नहीं है, मगर फिर भी ईमानदारी की मिसाल कायम कर सबका दिल जीत लिया. रतलाम SP राहुल कुमार ने इन दोनों युवकों की प्रशंसा करते की.पुलिस ने दोनों को किया सम्मानितhttps://www.youtube.com/@naradhnews2424

साथ ही रामलाल नायक और भगवान सिंह को शाल, श्रीफल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. इनाम पाकर दोनों युवक खुशी से फूले नहीं समाए. उन्होंने बताया कि यह इनाम पाकर वे बहुत खुश हैं. जब पैसे से भरा बैग देखा, तो वे चौंक गए कि इतने सारे पैसे कोई भूल गया होगा. उन्होंने वही बैग मालिक का इंतजार किया. मगर काफी देर तक जब कोई नहीं आया, तो उन्होंने आस-पास के व्यापारियों को बताया और पुलिस को सूचना दी.

नारद न्यूज़  जिला रतलाम।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather