खाद्य आपूर्ति अधिकारी प्रेम कुमार अहिरवार को लोकायुक्‍त पुलिस ने रिश्‍वत लेते पकड़ा।

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

रतलाम जिले के तहसील जावरा के कनिष्ठ खाद्य आपूर्ति अधिकारी प्रेम कुमार अहिरवार को लोकायुक्‍त पुलिस ने रिश्‍वत लेते पकड़ा है।

वह उचित मूल्य की निलंबित दुकान को बहाल करने के लिए एक व्यक्ति से चार हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था।

https://www.facebook.com/dolat.patidar

खबर खेलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई कागजी कार्रवाई के बाद नोटिस देकर छोड़ा गया। लोकायुक्त पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता देवी सिंह गुर्जर निवासी ग्राम अरनिया गुर्जर तहसील पिपलोदा ने पिछले दिनों लोकयुक्त उज्जैन एसपी ऑफिस जाकर लोकायुक्त एसपी अनिल विश्वकर्मा को शिकायत की थी कि भोलेनाथ स्वयं सहायता समूह को आवंटित उचित मूल्य की दुकान किसी कारणवश निलंबित कर दी गई थी।

 

उक्त उचित मूल्य की दुकान पर शिकायतकर्ता की पत्नी पार्वती देवी समूह की सचिव एवं विक्रेता है। उक्त दुकान की निलंबन से बहाली के लिए कनिष्ठ खाद्य आपूर्ति अधिकारी जावरा आरोपित प्रेम कुमार अहिरवार 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रहीशिकायत मिलने पर एसपी ने लोकायुक्त डीएसपी राजेश पाठक के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन कराया।https://naradhnews24.in/https://www.youtube.com/@naradhnews2424 शिकायत सही पाए जाने पर प्रेम कुमार अहिरवार को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ने के लिए डीएसपी राजेश पाठक द्वारा आठ सदस्य ट्रैप दल का गठन किया गया।दल बुधवार को सुबह जावरा पहुंचा तथा योजना के अनुसार प्रेम कुमार अहिरवार के जावरा स्थित शासकीय घर के आसपास घेराबंदी की। कुछ देर बाद देवी सिंह गुर्जर ने घर मे जाकर प्रेम कुमार अहिरवार को चार हजार रुपये रिश्वत के दिये तथा बाहर आकर दल के सदस्यों को इशारा किया।सदस्यों ने तत्काल वहां पहुंच कर प्रेम कुमार अहिरवार को पकड़ लिया तथा रिश्वत के रुपये जब्त किए। ,,पूरी ख़बर प्राप्त करने के लिए दी गई लिंक पर टच करें।https://naradhnews24.in/

दल में डीएसपी राजेश पाठक, निरीक्षक दीपक सेजवार, प्रधान आरक्षक हितेश आदि शामिल थे। है।

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!