- रक्षाबंधन का पवित्र पर्व प्रदेश मे सभी महिलाओं एवम् पुरुषों ने बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया ।
प्रत्येक जेलों पर कैदियों को राखी बांधने का अवसर भी बहनों को दिया गया ।

सी एम मुख्यालय भोपाल के निर्देश अनुसार सुबह 8 बजे से बहनों को अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने की अनुमति दी गई, और यह कार्यक्रम दोपहर 2 बजे तक चला। रक्षाबंधन के मौके पर जेल में बंद अपने भाइयों से मिलकर बहनें खुश और उत्साहित दिखाई दीं, जबकि कुछ बहनें भावुक भी हो गईं। यूट्यूब अथवा टीवी चैनल पर देखने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें,????????????????https://www.youtube.com/@naradhnews2424
बंदि कैदी को जेल में आकर बहनों को अपने भाइयों से मिलने और रक्षा सूत्र बांधने का मौका मिला। विशेष मुलाकात के दौरान रक्षाबंधन से जुड़ी सामग्री लाने की छूट भी दी गई। इच्छुक बहनों और उनके साथ 5 ,6वर्ष से कम उम्र के बच्चों को साथ लेकर जेल के अन्दर गई पहचान पत्र प्रस्तुत करने पर महिला पुलिस आरक्षक के सहयोग से बारी बारी नम्बर से सभी बहन महिलाओं को राखी बांधने का अवसर मिला।
बहनों को राखी बांधने के लिए 100 ग्राम मिठाई, नारियल और कंकू-चावल लाने की अनुमति के साथ 15 मिनट के लिए जेल में प्रवेश की सुविधा दी गई। इस मौके पर मुलाकात स्थल पर विशेष टेंट की सुविधा की गई थी ।
रतलाम जेल पर आज सुबह से भीड़ देखी गई. बहनें भाइयों को राखी बांधकर उनकी लंबी आयु की कामना की।रक्षाबंधन के मौके पर आज हजारों की संख्या में बहनों ने जेल में बंद अपने भाइयों की कलाई में रक्षा सूत्र बांधा। पूरी ख़बर प्राप्त करने के लिए दी गई लिंक पर टच करें, ???? ???? ???? ????
भाई बहन के इस अटूट प्रेम के त्योहार पर सभी कैदी बन्धुओं के चेहरे पर खुशी की लहर देखी गई.।
इस अवसर पर कलैक्टर, पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जेल प्रशासन ने व्यापक व्यवस्था की थी ताकि रक्षा बंधन पर्व को प्यार और सद्भाव से पारिवारिक माहौल के रूप में मनाया जा सके।
महिला पुलिस बल के साथ अन्य देश भक्ती जन सेवा पुलिस अधिकारी तैनात रहते हुए अपनी बहुमूल्य सेवा प्रदान की गई।
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


