पति के दल और पत्नी के बल की ताक़त ने 13 साल की बच्ची को बेरहमी से कर दी पिटाई ।
क्रूरूर काकी का वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस। आइए देखते हैं नारद न्यूज़ 24 की रिपॉर्ट,,

भारत के मध्य बसने वाले मध्य प्रदेश के रतलाम दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र में 13 साल की बच्ची के साथ उसकी चाची द्वारा मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्ची दादी से बचाने की गुहार भी लगा रही है। इसको लेकर बच्ची के नाना ने बुधवार रात करीब 10 बजे दीनदयाल नगर थाने पर लिखित शिकायत दर्ज कराई है।https://www.youtube.com/@naradhnews2424
उन्होंने चाची के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायत में कहा गया है कि बच्ची दादा-दादी के पास रहती है। बच्ची के साथ उसकी चाची (काकी) द्वारा अमानवीय तरीके से मारपीट करते हुए दिल दहला देने वाला वीडियो उन्हें 21 अगस्त की रात को मिला है।

उनकी बेटी और बच्ची की मां ससुराल व पति द्वारा प्रताड़ित होने पर तलाक लेकर जुड़वा बेटी के साथ अपनी नई गृहस्थी में खुश है। आपसी सहमति से तय हुआ था कि एक बहन मां के पास तथा दूसरी बहन दादा-दादी के पास रहेगी, लेकिन यह वीडियो रिश्तों को झकझोर करने वाला है।
13 वर्षीय बच्ची के साथ मारपीट उसकी चाची द्वारा की गई है। चाची आरोपित पूजा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। थाना प्रभारी रवींद्र दंडोतिया ने बताया कि शिकायत मिली है, जांच की जा रही है।https://www.facebook.com/dolat.patidar
बहु सास से बोली- बना लो मेरा वीडियो, कोई फर्क नहीं पड़ता। मेरा कोई कुछ नहीं बिगड़ सकता।
जानकारी के मुताबिक आठवीं क्लास में पढ़ती है। चाची जब बच्ची को बेरहमी से पीट रही थी, तभी दादी उसका वीडियो बनाने लगी। इस पर चाची ने कहा मेरा वीडियो बना लो, कोई परेशानी नहीं है। वीडियो में चाची बच्ची को पीटते हुए उससे यह भी कह रही है कि तू अपने पापा को भी बुला रहे। मैं अपने बच्चों की भी नहीं मानती।https://youtu.be/9XVlXvtE5dk?si=q8EBRX2VzN3Lnm0X
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


