इश्क की चाहत में सगी मां ने  अपनी ही मासूम बेटी को उतार दिया मौत के घाट।

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

इश्क की चाहत में सगी मां ने  अपनी ही मासूम बेटी को उतार दिया मौत के घाट।

मां ने ‘बेटी’ का किया कत्ल, था अफेयर किसी अन्य से,

नारद न्यूज 24,पुलिस ने किया बेहद चौंकाने वाला खुलासा  शव को ट्रॉली बैग में फेंककर चली गईं अपनी शारीरिक प्यास बुझाने पहुंच  गई गैर मर्द के घर।

घटना: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक कलयुगी मां ने अपनी साढ़े 3 साल की मासूम बच्ची को सिर्फ इसलिए मार डाला, क्योंकि उसके घर से निकलने पर बेटी लिपटकर रोती थी। मां ने बेटी की बेरहमी से गला रेतकर हत्या की, फिर शव को ट्रॉली बैग में फेंककर फरार हो गई। आरोपी मां के एक युवक से अवैध संबंध भी थे। हत्या के बाद वो अपने प्रेमी के पास चली गई। पुलिस ने रविवार रात करीब डेढ़ बजे गिरफ्तार कर लिया। 

जानकारी के मुताबिक यह मामला मिठनपुरा के रामबाग में एफ सी आई गोदाम के पीछे वाले मोहल्ले का है। शनिवार को बच्ची मिष्टी कुमारी की लाश उसके घर के पास एक ट्रॉली बैग में मिली थी। उसकी मां काजल कुमारी शुक्रवार दोपहर से फरार थी। काजल के पति ने आरोप लगाया था कि उसके पत्नी बेटी की हत्या कर उसके प्रेमी के साथ भाग गई। पुलिस ने आरोपी काजल कुमार को रामपुरहरि में उसके प्रेमी के घर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि जब भी वह घर से निकलती थी तो उसकी मासूम बेटी उससे लिपट जाती थी। बेटी के कारण वह अपने प्रेमी से मिलने नहीं जा पा रही थी, इसलिए उसने बच्ची की हत्या कर दी। फिर शव को ट्रॉली बैग में रखकर छत से घर के पीछे गड्ढे में फेंक दिया। इसके बाद मोबाइल फॉरमेट कर प्रेमी के पास उसके रामपुर हरि गांव पहुंच गईं ।https://www.youtube.com/@naradhnews2424

आरोपी मां ने बताया कि उसके प्रेमी ने कहा था कि वह अकेले आएगी तभी उसे अपनाएगा। जबकि बेटी मिष्टी अपनी मां को एक पल भी नहीं छोड़ती थी। प्रेम में अंधी हो चुकी काजल ने चाकू से मां की ममता का गला रेतकर घर से निकल गई। हालांकि हत्या के बाद उसे अपनी गलती का एहसास भी हुआ है। काजल का कहना है कि अब उसे बेटी के बगैर रातों में नींद नहीं आती है। बेटी उससे लिपटकर सोती थी। साढ़े तीन साल की मिष्टी की हत्या का खुलासा करते हुए सिटी एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि महिला से प्रेमी के संबंध तो थे लेकिन हत्या में प्रेमी की भूमिका नहीं मिली है। उसने काजल को हत्या नहीं, बेटी को घर पर छोड़कर आने के लिए बोला था। फिलहाल इस घटना से सभी लोग हैरान हैं।

 

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather