मेडीकल कॉलेज छात्र ने मचाया उत्पात ढाबा संचालक से विवाद एफआईआर हुई दर्ज़

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

नारद न्यूज़ 24 रतलाम : -सोजावता+ बंजली 4 लाइन बायपास स्थित बने रायल ढाबे पर भोजन के रुपयों की मांग को लेकर मेडिकल कॉलेज के छात्रों व ढाबा संचालक के बीच विवाद हो गया।

 

नारद न्यूज़ मिली जानकारी के अनुसार मारपीट में ढाबा संचालक 24 वर्षीय रितिक राठौर व उसके मामा 35 वर्षीय राजेश राठौर तथा छात्र संजय डांगी घायल हुए है। राजेश राठौर व संजय को भर्ती कराया गया है। राजेश ने मीडियाकर्मियों को बताया कि शनिवार रात 10 से 15 छात्र ढाबे पर भोजन करने आए थे।

सभी आपस में तथा आसपास बैठे लोगों से विवाद करने लगे। वे उन्हें समझाने लगे तो छात्र कहने लगे कि बिल नहीं देगे। पांच- छह हजार रुपये का बिल बना था। उन्होंने उन्हें समझाया कि विवाद मत करों, अभी जाओ, बाद में बिल का पेमेंट कर देना। इसके बाद वे चल गए। वह ढाबा बंद करके भांजे रितिक के साथ घर चले गए।https://www.youtube.com/@naradhnews2424

कुछ देर ढाबा संचालक व उसके मामा मेडिकल कॉलेज में छात्रों से बात करने पहुंचे तो वहां पुन: विवाद खड़ा हो गया तथा मेडीकल कॉलेज के छात्रों ने मारपीट शुरू कर दी।

 

समझाइश दे रहे अन्य छात्र के साथ व अन्य आपस में छगड़ा कर रहे थे दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में ढाबा संचालक मामा-भांजे व एक छात्र भी घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, वहां भी छात्रों ने ढाबा संचालक के मामा के साथ मारपीट की। आधी रात हुई घटना से मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया। डॉक्टर व पुलिस मौके पर पहुंची तथा स्थित को नियंत्रित किया।

https://www.facebook.com/dolat.patidar

ढाबा संचालक मामा-भांजे से मारपीट

जानकारी के अनुसार मारपीट में ढाबा संचालक 24 वर्षीय रितिक राठौर व उसके मामा 35 वर्षीय राजेश राठौर तथा छात्र संजय डांगी घायल हुए है। राजेश राठौर व संजय को भर्ती कराया गया है। राजेश ने मीडियाकर्मियों को बताया कि शनिवार रात 10 से 15 छात्र ढाबे पर

भोजन करने आए थे।

सभी आपस में तथा आसपास बैठे लोगों से विवाद करने लगे। वे उन्हें समझाने लगे तो छात्र कहने लगे कि बिल नहीं देगे। पांच- छह हजार रुपये का बिल बना था। उन्होंने उन्हें समझाया कि विवाद मत करों, अभी जाओ, बाद में बिल का पेमेंट कर देना। इसके बाद वे चल गए। वह ढाबा बंद करके भांजे रितिक के साथ घर चले गए।

दोबारा लौटकर किया हंगामा

कुछ देर बाद ढाबे के कर्मचारी का फोन आया कि छात्र वापस परेशान कर रहे है। वे भांजे के साथ कार से मेडिकल कॉलेज गए तथा छात्रों को समझाने लगे। तभी छात्रों ने घेर लिया तथा मामा- भांजे के साथ मारपीट शुरू कर दी। अन्य लोगों ने बीच-बचाव किया तथा उन्हें इलाज के लिए ओपीडी में ले गए तो छात्रों ने वहां आकर भी मारपीट की।छात्रों पर मामला दर्जhttps://twitter.com/naradhnews24

पैर पर बोतले मारी तथा चाकू से वार किया। वार झेलने पर उनके हाथ में भी चोट आई है। मारपीट की सूचना पर डीन डॉ. अनिता मूथा, सीएमओ डॉ. सौरभ पटेल व अन्य अधिकारी, डॉक्टर आदि भी पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली। ढाबे पर दोबारा डंडे लेकर पहुंचे छात्र सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुए है।जांच कराई जाएगी

ढाबा संचालक रितिक राठौर ने ओद्योगिक क्षेत्र थाने में छात्रों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया है। https://www.instagram.com/naradhnews24/मेडिकल कॉलेज की डीन डा. अनिथा मूथा ने बताया कि रात में झगड़े की सूचना मिली थी। घायलों को भर्ती कराया गया है। क्या मामला है, इसकी जांच कॉलेज की कमेटी करेगी।

मीडिया प्रभारी डा. विनय शर्मा ने बताया कि ढाबा संचालक वे कॉलेज छात्रों के बीच विवाद हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। घायलों का इलाज चल रहा है। जांच के बाद पता चलेगा कि विवाद क्यों हुआ।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather