रतलाम जिले में चल रही खबरों में लगातार जारी अनेक स्थानों पर नई सौगात के अन्तर्गत सुक्ष्म और लघु उद्योग मंत्री श्री चेतन्य काश्यप ने मेडिकल कॉलेज की समीक्षा बैठक ली गई।

इसमें वहां की व्यवस्थाओं एवं विकास कार्यों के संबंध में चर्चा कर निर्देश दिए।https://www.youtube.com/@naradhnews2424 उन्होंने मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में आने वाले मरीजों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले इस संबंध में भी निर्देशित किया। बैठक में रोगी कल्याण समिति सदस्य गोविंद काकानी एवं हेमंत राहोरी, डीन डॉ. अनीता मूथा, विभागाध्यक्ष डॉ. ऋषेंद्र सिंह सिसोदिया, डॉ. शैलेंद्र डाबर, डॉ. आशीष मौर्य, डॉ. नितिन कराडिया, डॉ. गौरव चित्तौड़ा उपस्थित रहे मंत्री काश्यप द्वारा डीन डॉ. मूथा के साथ सभी विभागाध्यक्षों से उनके विभागों से जुड़ी जानकारी ली गई। https://www.facebook.com/dolat.patidarइसके अतिरिक्त यहां चल रहे निर्माण कार्यों के साथ विकास से जुड़े अन्य कार्यों एवं अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। श्री काश्यप ने मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में उपचार के सारे प्रबंध रखने पर बल दिया।
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


