सिटी इंजीनियर  रतलाम पर गरज कर बरसे पूर्व मंत्री  हिम्मत  कोठरी

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

सिटी इंजीनियर  रतलाम पर गरज कर बरसे पूर्व मंत्री  हिम्मत  कोठरी ,  कहा आपको और सब इंजीनियर को कितना मिलता है, मैं बताऊं क्या…?

रतलाम, नारद न्यूज24

जिले की शहरी सीमा अंतर्गत निर्माणाधीन सडक़ों की खराब गुणवत्ता को लेकर पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी परशुराम की तरह  आक्रोशित हैं। पूर्व में महापौर को पत्र लिखने के बाद भी सुधार नहीं होने पर आज शुक्रवार को पूर्व मंत्री कोठारी नगर निगम पहुंचे। यहां पर आयुक्त हिमांशु भट्ट, सिटी इंजीनियर जीके जायसवाल सहित सब इंजीनियरों को आड़े हाथों लिया। इस दौरान सिटी के सब इंजीनियर जायसवाल ने राम रूपी अंदाज में कहा कि हम काम ईमानदारी से करते हैं और हां हम गलती करने वाले जवाबदारों पर क्या कार्रवाई करेंगे

अधिकारियों द्वारा कार्रवाई की बात करने पर पूर्व मंत्री कोठारी ने कहा कि आज तक कितने लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई है बताओ मुझे,, ।

इस बात फिर अपने अंदाज में पूर्व मंत्री कोठारी ने  कठोर शब्दों का परशु के पराक्रम रूपी शब्दो का प्रहार करते हुए कहा कि, गलती कर मुझे चुनौती मत दीजिए आपको कितना और क्या मिलता है ,और इंजीनियर कितना लेता है।

मैं बताऊं क्या…?

इसकेअलावा खराब सड़क निर्माण को लेकर आरोप लगाया कि जिम्मेदारों की लापरवाही और मनमानी के चलते सीमेंट कांक्रीट सडक़ निर्माण में सीमेंट मिलाई नहीं सिर्फ पोती जा रही है।

चर्चा  और बहस के दौरान पूर्व मंत्री कोठारी ने लंबे समय से अधूरी सडक़ों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि 80 फीट रोड का निर्माण शुरू हुए लंबा समय हो गया है लेकिन अभी तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है। इसपर अधिकारियों ने कहा कि जैसे-जैसे पैसे आते हैं वैसे-वैसे कार्य करवाते हैं।

इस बात पर पूर्व मंत्री कोठारी ने कहा कि यह गलत है इससे जनता परेशान होती है।https://www.youtube.com/@naradhnews2424

सिटी  इंजीनियर, जायसवाल , आयुक्त भट्ट ठेकेदार का बचाव करते नजर आए। इस पर पूर्व मंत्री नाराज हो गए और उन्होंने आयुक्त भट्ट के सामने कहा कि मैं बताऊं क्या… कि तुम्हें और तुम्हारे सब इंजीनियर कितना लेते हो। इसके बाद सिटी इंजीनियर जायसवाल ने चुप्पी साध ली।पूर्व मंत्री कोठारी ने आयुक्त भट्ट से कहा कि आम आदमी जो टैक्स देता है उससे ही आपको सैलरी और मुझे पेंशन मिलती है । उसी पैसे से विकास कार्य होते हैं।https://www.facebook.com/dolat.patidar

जनता के पैसे का सदुपयोग हो, दुरुपयोग नहीं।  13 साल पहले मेरे घर के सामने जो रोड बनी थी आप उसे देखें और आज जो रोड बन रही है आप उसे देखें। आपका कोई मापदंड तो होगा उससे सडक़ की गुणवत्ता पता करें।

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!