रतलाम जिले के सागोद रोड़ कन्या शिक्षा परिसर की खुली पोल आदिवासी बालिकाएं पहुंची कलेक्टर किया प्रदर्शन दिया धरना

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

रतलाम जिले के सागोद रोड़ कन्या शिक्षा परिसर की खुली पोल। जिस देश और प्रदेश में शिक्षा को लेकर बड़ी बातें करने वाले विभाग के जूमेदार पर लग गई आंच।

आदिवासी  छात्राएं 8 किलोमीटर  पैदल चलकर स्कूल संचालक एवम टीचरों के ख़िलाफ़ शहर की सड़को पर बड़ा प्रदर्शन कर दिया। शिक्षा प्रदान मे चल रहे लचीलेपन की समस्या के समाधान और सुधार को लेकर स्कूली छात्राएं पहुंची कलेक्टर कार्यालय और दिया धरना। https://www.youtube.com/@naradhnews2424अधिकारियों को जब छात्राओं के पैदल आने की सूचना मिली तो कलेक्टर ने एडीएम और एसडीएम को गाड़ी लेकर भेजा। फिर भी छात्रा की लम्बी लाईन नहीं मानी। तब आधे रास्ते में कलेक्टर राजेश बाथम स्वयं भी पहुंचे। लेकिन,छात्राएं अपनी मांगे को लेकर कलेक्टोरेट कार्यलय आकर ही बात करने की जीद पर अड़ी रही। आदिवासी बालिकावों ने नारद न्यूज़ को बताया कि वर्तमान में चल रही शिक्षा से हम सभी विद्यार्थी असंतुष्ठ है और यह हमारे आने वाले भविष्य का सवाल है। इस बात को लेकर हमने 20 अगस्त को भी अपना आवेदन दिया था लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई हमारे इमतिहान नजदीक है। और मीडिया के माध्यम को अपनी समस्या को प्रदेश सरकार द्वारा बनाए गए केन्द्र बिंदु कलेक्टर कार्यालय पर धरना देकर हमारी मांगों को मुक्यमंत्री तक पहुंचाएंगे।

छात्राओं ने बताया कि फिजिक्स व केमिस्ट्री के टीचर्स सही नहीं पढ़ा रहे थे। प्राचार्य भी नहीं सुनते हैं कई बार उन्हें समस्या बताई। वह हमे समझाने का आश्वासन देते रहे। पढ़ाई सेशन का आखरी समय चल रहा है हम 12 वी में सीबीएसई बोर्ड कैसे पास करेंगे। फिजिक्स केमेस्ट्री की पढ़ाई से असंतुष्ट थी छात्राएं स्कूल में फिजिक्स व केमेस्ट्री के टीचर्स द्वारा कराई जाने वाली पढ़ाई अंसतुष्ट थीं। साथ ही, हॉस्टल अधीक्षिका के व्यवहार और प्रिंसिपल द्वारा समस्या पर ध्यान नहीं देने से नाराज थीं छात्राएं।

https://www.facebook.com/dolat.patidarकन्या शिक्षा परिसर कलेक्टोरेट से 8 किमी दूर शहर से बाहर बाजना रोड पर स्थित है। कक्षा 12वीं की छात्राएं पैदल ही वहां से निकल पड़ी। रास्ते में एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, एसडीएम अनिल भाना को गाड़ी लेकर भेजा गया। लेकिन, छात्राएं नहीं मानी ।

अधिकारी पीछे-पीछे चलते रहे छात्राएं पैदल कलेक्टोरेट पहुंचीं। अधिकारी पीछे-पीछे चलते रहे। छात्राओं ने कलेक्टोरेट के सामने बैठ कर हमारी मांगे पूरी करों के नारे लगाए। आदिवासी बालिकाएं ने सगोद रोड़ कन्या शिक्षा परिसर में चल रही समस्याएं जिला धीश को गिनाईं तो कलेक्टर ने हॉस्टल अधीक्षिका को कर दिया निलंबित, प्राचार्य को शोकॉज नोटिस भी जारी किया । छात्राओं की शिकायत के बाद कलेक्टर ने कन्या शिक्षा परिसर की छात्रावास अधीक्षिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। ।जिला स्तरीय जनसुनवाई में मंगलवार को स्थानीय कन्या शिक्षा परिसर सागोद रोड की छात्राओं ने कलेक्टर राजेश बाथम से मिलकर शैक्षणिक समस्याओं को लेकर शिकायत की। कलेक्टर ने न सिर्फ संवेदनशीलता दिखाई बल्कि उनकी बात अपने चैंबर में लगी स सम्मान कुर्सियों पर बैठा कर उनकी सभी समस्या जानीं।

Oplus_131072

इसके बाद उन्होंने तत्काल जनजाति कार्य विभाग की सहायक आयुक्त को तलब किया और छात्राओं की समस्याओं का हल करने का भरोसा दिलाते हुए हॉस्टल अधीक्षका सुनीता हारी को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दे दिए गए। जिसके के बाद प्रदर्शन कर्ता सभी बालिकाओं को निकट की केंटिंग में नास्ता करवाया।

उसके बाद वाहन की व्यवस्था करवाकर वापस भिजवाया गया । कुछ छात्रा बीना नाश्ते के पहले ही पैदल निकल गई रास्ता लम्बा था गरीब आदिसीय छात्रा के पास साधन व किराया नहीं था।

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!