तालक, तलाक,तलाक और हो गया ब्लॉक,,

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

पहली बीबी के रहते भी दूसरी से किया निकाह ,नई बीबी भडकी तो तीन तलाक बोलकर घर से निकाला; पति के खिलाफ हुआ प्रकरण दर्ज।

 

 

जिले के जावरा में एक मुस्लिम व्यक्ति द्वारा अपनी दूसरी पत्नी को तीन तलाक बोलकर घर से निकालने का मामला सामने आया है। आरोपी पति ने पहली पत्नी के होते हुए दूसरा निकाह किया था,और दूसरी बीबी को अपने शादीशुदा होने की जानकारी नहीं दी थी। जब दूसरी बीबी को शौहर के पहले से शादी शुदा होने का पता चला तो वो भडक गई। आरोपी शौहर ने उसे तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पीडीत महिला की रिपोर्ट पर पति के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है।https://www.youtube.com/@naradhnews2424

 

पुलिस सूत्रों के अनुसार,जाल रोड उंटखाना जावरा निवासी रफीक मोहम्मद पिता वहीद खान 25 ने करीब चार साल पहले खाचरौद निवासी शबनम बी से निकाह किया था। रफीक शबनम से निकाह करने से पहले भी एक निकाह कर चुका था। लेकिन उसने यह बात शबनम बी से छुपा कर रखी थी। रफीक की पहली बीबी अपने मायके मन्दसौर में रह रही थी। कुछ दिनों पहले रफीक की दूसरी बीबी शबनम खाचरौद स्थित अपने मायके गई थी,तब उसकी पहली बीबी रफीक के घर जावरा आ गई थी।

Oplus_131072

 

शबनम जब अपने मायके से लौटकर जावरा अपने ससुराल आई,तो उसने घर में एक नई औरत को देखा। जब उसने शौहर से महिला के बारे में पूछा तो रफीक ने उसे बताया कि वह उसकी पहली बीबी है।https://www.facebook.com/dolat.patidar

इस बात को लेकर शबनम अपने शौहर पर जमकर भडकी। रफीक मोहम्मद ने शबनम से कहा कि अगर उसे रहना है,तो पहली बीबी के साथ ही रहना पडेगा। जब शबनम इस बात के लिए तैयार नहीं हुई,तो आरोपी रफीक मोहम्मद ने उसे तीन तलाक बोलकर तलाक दे दिया और घर से निकाल दिया।।

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!