निःशुल्क सामूहिक श्राद्ध कर्म के आयोजन में होने वाले विधानों पर विस्तृत चर्चा 

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

 

निःशुल्क सामूहिक श्राद्ध कर्म के आयोजन में होने वाले विधानों पर विस्तृत चर्चा में बिना खर्चा श्राद्ध करने मे रतलाम की स्थानीय स्थान संत श्री वाटिका चंपा विहार में श्राद्ध कर्म परिचर्चा आयोजित की गई।

जिसमें रतलाम क़े विद्वत भागवताचार्य पंडित चेतन शर्मा , महर्षि संजय शिवशंकर दवे आचार्य मनोज जी मिश्रा ,आचार्य शारदा प्रसाद जी मिश्रा, आचार्य धर्मेशानंद जी  इत्यादि की विशेष उपस्तिथि रही , इस मौके पर श्राद्ध कर्म  में होने वाले विधानों पर विस्तृत चर्चा गई  । https://www.youtube.com/@naradhnews2424


धर्म स्थान श्री गया श्राद्ध क़े उपरान्त  भी श्राद्ध की आवश्यकता पर देश के उड़ीसा वाले आचार्य शारदा प्रसाद जी मिश्रा ने बताया कि  देव स्थान गया जी मै श्राद्ध में किए गए पुनीत कार्य श्राद्धकर्म के उपरांत भी विधिवत रूप से घर मे अपने पितरों का श्राद्ध अवश्य करना चाहिए । इस प्रकार की भ्रांतियां समाज में हो रही है कि गया जी श्राद्ध की बाद घर मे श्राद्ध नहीं करना चाहिए। इस विषय पर उन्होंने शास्त्रीय प्रमाण भी प्रस्तुत किये ।

साथ ही सभी ने श्राद्धकर्म विधान पर विशेष चर्चा की गई तथा आगामी 2 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या पर संत श्री वाटिका चंपा विहार में आयोजित होने जा रहे निःशुल्क सामूहिक श्राद्धकर्म  वैदिक पद्धति से हो इस हेतु योजना पर परीचर्चा की गई तथा विधिवत रूप से भूमि शुद्धि हेतु और पृथ्वी माता का विधिवत पूजन कर गौनित और गंगाजल से भूमि को पवित्र किया गया।https://www.facebook.com/dolat.patidar

परिचर्चा के अंत में  महर्षि संजय शिव शंकर ने युवा सेवा संघ रतलाम द्वारा सनातन संस्कृति के उत्थान के शुभ संकल्प से आयोजित किए आ जा रहे निःशुल्क सामूहिक श्राद्ध कर्म के आयोजन से प्रसन्नता व्यक्त की। समृद्धि हेतु लक्ष्मीजी व कुबेर पोटली प्रदान की जायेंगी ।

Oplus_131072

https://twitter.com/naradhnews24

युवा सेवा संघ के प्रवक्ता  नारद न्यूज़ संवाद दाता श्री रविंद्रसिंह जादौन ने बताया कि सभी 2 अक्टूम्बर को सभी श्राद्ध कर्ताओं को प्रसादी स्वरूप अभिमंत्रित महालक्ष्मी जी की प्रसादी स्वरूप कुबेर पोटली का भी वितरण किया जाएगा। सभी श्रद्धालु नवरात्रि एवं दीपावली महापर्व के अवसर पर पूजन कर माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त कर सके।

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!