वृद्धाश्रम पर वृद्धजनों का सम्मान किया गया

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

वृद्धाश्रम पर वृद्धजनों का सम्मान किया गया

रतलाम 01 अक्टूबर 2024/ अन्तरराश्ट्रीय वृद्धजन दिवस 1 अक्टूबर के अवसर पर स्थानीय विरियाखेड़ी वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया

। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री प्रदीप उपाध्याय थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर श्री प्रहलाद पटेल उपस्थित थे। इनके अलावा नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, श्री भगतसिंह भदौरिया अतिथि रूप में उपस्थित थे।

 

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री राधेश्याम मंडलोई ने स्वागत उद्बोधन दिया। अतिथियों का स्वागत श्री पवन सोमानी, श्री जयेश वसावा, श्री गोविंद काकानी, श्री प्रीतेश गादीया श्रीमती सुलोचना शर्मा ने किया। उप संचालक सामाजिक न्याय श्रीमती संध्या शर्मा ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

कार्यक्रम में श्री प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि रेडक्रॉस द्वारा मानव हित में कई कार्य किए जा रहे हैं। वृद्धाश्रम में संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं, निवासरत बुजुर्गो का नियमित मेडीकल चेकअप भी सराहनीय है। महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि वह दिन वह समय सबसे अच्छा होगा जब बुजुर्ग अपने परिवार में हो और वृद्धाश्रम की आवश्यकता ही नहीं हो। कार्यक्रम में श्रीमती मनीषा शर्मा, श्री भगतसिंह भदौरिया, श्रीमती अनिता वसावा ने भी सम्बोधित किया। वृद्धजनों को पुष्पमाला, शाल, श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्री विजय शर्मा, भावना गुर्जर, श्री दिलीप सिसोदिया, श्री प्रवीण सोनी, श्री राकेश मिश्रा, श्री पवन भटनागर, श्री गिरीश शर्मा, श्री कुलदीप सिंह चौहान उपस्थित थे। संचालन श्री अश्विनी शर्मा ने किया तथा आभार श्री दीपक दुबे ने माना।https://www.facebook.com/dolat.patidar

 

इसी तरह पतंजलि योगपीठ हरिद्वार जिला रतलाम म.प्र.पश्चिम पांचों संगठनों के योग सेवकगण रतलाम में विरियाखेड़ी वृद्धाश्रम में अंतराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर योग गुरु श्री विशाल कुमार वर्मा ने अपनों की आशाओं में जी रहे वृद्धजनों को स्वयं से जोडकर योग भक्ति सत्संग आनंद की अनुभूति कराई।

श्री वर्मा ने कहा कि मनुष्य का असली जीवन साथी स्वस्थ शरीर हैं। पतंजलि संगठन के प्रेमाराम पुनिया, डॉ. हर्षित राठौर, श्री दुर्गाशंकर खिची, श्री राजेश चांदवानी, डॉ. प्रदीप जैन, अन्य योग सेवकों ने आशीर्वाद लिया। आभार संचालक कुलदीप सिंह चौहान ने किया।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather