
नारद न्यूज़ 24
रतन टाटा के रूप में विकसित रहे भारत ने अपना अनमोल रतन खो दिया. रतन टाटा ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. मुंबई के अस्पताल में उन्होंने बुधवार देर रात को अन्तिम सांस ली प्रधान मंत्री मोदी ने उनके निधन पर शोक जताया है.india भारत के दिग्गज और मशहूर अरबपति रतन टाटा अब नहीं रहे. 86 साल के रतन टाटा का बुधवार देर रात मुंबई के अस्पताल में निधन हो गया.https://www.youtube.com/@naradhnews2424
टाटा समूह के मानद चेयरमैन की रतन टाटा के निधन से देश में शोक की लहर है. रतन टाटा का जाना भारत के लिए किसी अनमोल रतन के जाने के बराबर है. पीएम मोदी ने उनके निधन पर शोक जताया है. उन्हें उम्र संबंधी मेडिकल कंडीशन के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पिछले कुछ दिनों से वह दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे. वह बेहद ही दरियादल इंसान के एक थे. रतन टाटा को राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी जाएगी.।

News Live: रतन टाटा ने कहा था- भारत के लिए मेरा सपना सच होगा
रतन टाटा ने विकसित भारत के लिए एक सपना देखा था. उन्होंने अपने विजन से पूरी दुनिया को रूबरू कराया था. उनके निधन पर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में रतन टाटा के सपने की झलक दिखती है. उन्होंने कहा था- हो सकता है कि मैं वहां न रहूं, लेकिन भारत के लिए मेरा सपना एक दिन सच होगा.Ratan Tata Death News Live: रतन टाटा के निधन पर सभी कार्यक्रम रद्दhttps://www.facebook.com/dolat.patidar
देशवासियों की गुरुवार को जब नींद खुली तो एक खबर ने हिला दिया. वह खबर थी रतन टाटा का निधन. मशहूर उद्योगपति रतन टाटा के निधन से देश को बड़ा झटका लगा है. उनके निधन पर देश में शोक की लहर है. अब उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी. मुंबई में राज्य सरकार के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं. महाराष्ट्र के मंत्री दीपक केसरकर ने यह जानकारी दी.
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


