संजीवनी क्लिनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम सिद्ध होगा –  मंत्री श्री चैतन्य काश्यप

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

श्री काश्यप द्वारा दीनदयाल नगर,  मोमिनपुरा एवं रामगढ़ क्षेत्र में मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक लोकार्पण किए गए

रतलाम  10 अक्टूबर 2024/ रतलाम शहरी क्षेत्र में मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक दीनदयाल नगर, मोमिनपुरा एवं रामगढ़ क्षेत्र का लोकार्पण सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री चैतन्य काश्यप ने महापौर श्री प्रहलाद पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय, श्री कृष्ण कुमार सोनी,  श्री निर्मल कटारिया, श्री मनोहर पोरवाल, श्री गोविंद काकानी, श्री हेमंत राहोरी, एमआईसी सदस्य श्रीमती सपना त्रिपाठी, विशाल शर्मा, श्री विनोद, पार्षद श्रीमती राजू सोनी, श्रीमती कविता चौहान, श्रीमती संगीता सोनी, प्रीति कसेरा, श्री भगत सिंह भदोरिया,  श्री योगेश पापटवाल, श्री रणजीत टाक, श्री धर्मेंद्र राका, श्री हितेश कामरेड, अनिता कटारा, श्री विनोद यादव, श्री राजेंद्र चौहान आदि की उपस्थिति में किया।मंत्री श्री चैतन्य काश्यप ने अपने उद्बोधन में कहा राज्य शासन द्वारा रतलाम शहर में 12 नए संजीवनी क्लिनिक प्रारंभ किए जा रहे हैं । इनके लिए चिकित्सकों की नियुक्ति के साथ ही लोकार्पण कर सेवाएं प्रारंभ की जा रही है,  केंद पर प्राथमिक उपचार के साथ-साथ 218 प्रकार की दवाइयां 35 प्रकार की जांच, टीकाकरण परिवार कल्याण सहित अन्य सेवाएं उनके अपने क्षेत्र में ही मिलना प्रारंभ हो जाएगी। स्वास्थ्य की सुविधा एक मौलिक सुविधा है ,इसके लिए राज्य सरकार द्वारा आयुष्मान भारत योजना, पीएम श्री एंबुलेंस सेवा योजना, सहित अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। अब तक भारत में लगभग 35 करोड लोगों को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत कवर किया गया है , जो एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि इस मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक के अंतर्गत क्षेत्र की लगभग 25 हजार की आबादी  को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।  अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को शासकीय योजना का लाभ देने का कार्य किया जा रहा है श्री प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि सरकार द्वारा आज मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक का लोकार्पण किया जाना सरकार की दृढ़ इच्छा शक्ति  को दिखाता है स्वागत उद्बोधन सीएमएचओ डॉक्टर आनंद चंदेलकर एवं सिविल सर्जन डॉक्टर एम एस सागर द्वारा दिया गया। मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक में स्थानीय नागरिक श्री राजेंद्र डोरिया द्वारा वाटर कूलर प्रदान किया गया।  इसके लिए अतिथियों द्वारा श्री राजेंद्र जी डोरिया का स्वागत किया गया।https://www.facebook.com/dolat.patidar

कार्यक्रम में श्री ओमप्रकाश हिंगिरिया, श्री रामकुमार जोशी, श्री दिनेश सोलंकी, श्री अर्पित कोठारी श्री नरेश परदेसी, श्री लोकेंद्र लोदावरा, श्री ओम प्रकाशडोरिया, श्री सुरेंद्र सिंह भाटी, श्री नितिन तिवारी, श्री नंदू सोनी, श्री संदीप यादव, श्री परमेंद्र नाहटा, राकेश नागर, श्री राजेश, श्री कैलाश जोहार, डीपीएम डॉक्टर अजहर अली , एपीएम श्रीमती हीना मकरानी, डिप्टी मीडिया अधिकारी श्रीमती सरला वर्मा, दीनदयाल नगर के चिकित्सक डॉक्टर शीतल पाटीदार,

मोमीनपुरा के चिकित्सक डॉक्टर आमीन मंसूरी, त्रिपोलिया गेट रामगढ़ के चिकित्सक डॉक्टर यश राणावत सहित अनेक अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन मीडिया अधिकारी श्री आशीष चौरसिया ने किया आभार श्री श्री कृष्ण कुमार सोनी ने माना।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather