मंत्री श्री चेतन्य काश्यप के मुख्य आतिथ्य में वैदिक मंत्रोच्चारों के बीच जिला पुलिस लाइन में हुआ शस्त्र-पूजन।

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

महापौर श्री प्रहलाद पटेल, जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय, कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने किया शस्त्र -पूजन ।

नारद न्यूज़ 24 जिला रतलाम मध्य प्रदेश।

रतलाम, 12 अक्टूबर 2024। भारतीय संस्कृति की परंपरा के अनुरूप दशहरा पर्व रतलाम में उत्साह, उमंग के साथ जिला पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन कर मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में जिले का मुख्य शस्त्र-पूजन कार्यक्रम आयोजित हुआ।

बुराई पर अच्छाई की जीत के महापर्व विजय दशमी पर पुलिस लाइन में आयोजित हुए कार्यक्रम में मंत्री श्री चेतन्य काश्यप, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय, कलेक्टर श्री राजेश बाथम, पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार सहित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने भारतीय संस्कृति के विधि- विधानों के अनुसार वैदिक मंत्रोच्चारों के बीच पवित्र यज्ञ में आहुतियाँ देकर शस्त्र पूजन किया। इसके बाद मंगल आरती की गईं।https://www.youtube.com/@naradhnews2424

 

इस वर्ष मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर प्रदेश में दशहरा पर्व सरकार और समाज मिलकर धूमधाम के साथ मना रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार मंत्री श्री चेतन्य काश्यप की मौजूदगी में इस साल दशहरा पर्व पर रतलाम जिला पुलिस लाइन में शस्त्र-पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

ग्रामीण विधायक श्री मथुरालाल डामर, महापौर श्री प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय, श्री कन्हैयालाल मौर्य, श्री बजरंग पुरोहित, श्री मनोहर पोरवाल, श्री शैलेंद्र डागा, श्रीमती आशा मौर्य, श्री निमिष व्यास, श्री सुनील सारस्वत, श्री बलवंत भाटी, श्री जयवंत कोठारी, श्री मनोज शर्मा, श्रीमती सोना शर्मा, श्री शैलेन्द्र सिंह सिसोदिया, श्री अरुण त्रिपाठी, श्री दशरथ पाटीदार, श्री विप्लव जैन, श्री विनोद करमचंदानी आदि उपस्थित रहे।https://www.facebook.com/dolat.patidar

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather