एकता के प्रतीक बांगरोद गांव में लोह पुरुष सरदार पटेले मूर्ति स्थापित की ।

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

एकता के प्रतीक बांगरोद गांव में लोह पुरुष सरदार पटेले मूर्ति स्थापित की ।

भारत, एक महान देश, जिसमें विविधता में एकता का अद्भुत उदाहरण देखने को मिलता है। इस विविधता के बीच एक व्यक्ति ऐसा था जिसने इस देश की एकता और अखंडता के लिए अद्वितीय योगदान दिया। हम बात कर रहे हैं सरदार वल्लभभाई पटेल की, जिन्हें ‘लौह पुरुष’ के नाम से भी जाना जाता है। उनकी प्रतिमूर्ति स्थापित करने का निर्णय न केवल उनके प्रति श्रद्धांजलि है, बल्कि यह भारतीय एकता और सामर्थ्य का प्रतीक भी है।

सरदार पटेल जयन्ति के अवसर पर ग्राम बांगरोद जिला रतलाम मध्यप्रदेश मे सरदार पटेल चोराहा पर 31 अक्टूबर 2024 को संत शिरोमणी 1008 श्री आनन्द गिरी जी महाराज (अडवानिया आश्रम) एवं श्री हिमेश जी व्यास (संस्कार निकेतन नीलकंठ धाम घटवास के कर कमलो से भारतरत्न लोहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया गया। https://youtube.com/@naradhnews2424?si=5NDPqdo5Kdk45Dktकार्यक्रम मे ग्राम पंचायत सरपंच श्री राकेशजी घ्यास, श्री कालूराम जी धाकड़,श्री रामचादजी पाटीदार ,दिनेश जी चौहान, धारासिहजी 12 मोह मलाले जी पटवारी साहेब, रामलाल जी मकवाना,श्रेणिक जी कोठारी जगदीशजी चौधरी अगोखीलाल जी जाट,एवं ग्राम बांगरोद के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

संचालन श्री सुरेश जी सर पाटीदार ने किया ।

सरदार पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को नडियाद में हुआ था। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और भारत के विभाजन के समय बंटवारे के बाद 500 से अधिक रियासतों के एकीकरण की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया। उनकी दृढ़ निश्चय और नेतृत्व क्षमता ने भारत को एक सशक्त और संगठित देश बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।https://www.facebook.com/dolat.patidar

मूर्ति का महत्व **एकता का प्रतीक**: सरदार पटेल की मूर्ति भारतीय एकता का प्रतीक है। ओर यह हम देश वासियों को सिखाती है कि हमें अपनी विविधता में एकता बनाए रखनी चाहिए सरदार पटेल की मूर्ति न केवल उनकी याद में स्थापित की गई है, बल्कि यह भारतीय एकता का एक सशक्त प्रकटिकरण है। यह आने वाली पीढ़ियों को यह सिखाने का माध्यम है कि एकता में कितनी शक्ति होती है। हमारे पूर्वजों ने जो सपना देखा, उसे सच करने का प्रयास सभी को यह करना चाहिए। इस प्रकार की भावना को बढ़ाने में सहायता बने बांगरोद सर्व समाज के युवा ने भी सहयोग किया।

 मूर्ति के माध्यम से, सरदार पटेल हमें यह याद दिलाते हैं कि हमारे देश की भलाई और एकता के लिए हमें हमेशा एकजुट रहना चाहिए। आइए, हम सभी मिलकर इस संदेश को फैलाएं और भारत को एक सशक्त एवं समृद्ध राष्ट्र बनाने में अपना योगदान दें। की भावना को बढ़ाने का प्रयास करें।

कार्यक्रम के पश्चात् सरपंच जी ने आभार व्यक्त किया।

गांव जिले प्रदेश की खबरियों को देखने के लिए गुगल और ट्यूब में naradnews24.in सर्च कर पा सकते हैं रोज़ की

अपडेट खबर।

 

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!