रतलाम जिले के शेरपुर ओर हथनारा में दीपावली महापर्व पर राजा रामचंद्र माता सीता ,लक्ष्णम की रंगोली बनाई ।

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

 शेरपुर में दीपावली महापर्व पर घर- घर रंगोली बनाकर आंगन को सजाया। कलयुग में बच्चों ने जो देखा वह रंगोली के माध्यम से प्रस्तुत किया। टीवी सीरियल में जो रामायण को रामानंद सागर ने बनाकर टीवी सीरियल पर प्रस्तुत किया जो बहुत ही सुंदर लगी हिन्दू धर्म आज भी उन्हीं को भगवान का स्वरूप मानने लगे जो टीवी सीरियल में दिखाया गया। https://www.youtube.com/@naradhnews2424

  आज ऐसा ही कार्य शेरपुर की बालिका चंचल पाटीदार ने तीन दिन में भगवान का स्वरूप रंगोली के माध्यम से बना डाला जो भी स्वजन दीपावली की बधाई देने पहुंचते। रंगोली की तारीफ करे बगैर नहीं रहते बहुत ही सुंदर चित्र का वर्णन रंगोली के माध्यम से दिखाया।चंचल पाटीदार ने नारद न्यूज़ संवाद दाता धनपाल जी भंडारी को बताया कि हिन्दू धर्म और संस्कृति को बचाना है तो टीवी सीरियल में नाटक को बंद कर हिंदू धर्म से जुड़े सीरियल चलाना चाहिए जिससे आने वाली पीढ़ी अपने धर्म के प्रति कुछ समझ सके।

रतलाम | समीपस्थ ग्राम हतनारा के श्रीराम मंदिरमें गांव के किसान समरथ पाटीदार की बेटी भारती पाटीदार ने अयोध्या में विराजे भगवान श्रीराम की

रंगोली बनाई | 5 बाय 3 की ये रंगोली 10 घंटे

में तैयार की। पहले स्केच से भगवान श्रीराम की

आकृति बनाई। इसके बाद इसमें विभिन्न रंग भरे ।

यह रंगोली देखते ही बन रही । भारती ने ड्राइंग एवं

पेंटिंग में एमए कर रखी है और इंदौर के किड्स कॉलेज में पढ़ाती हैं।https://www.facebook.com/dolat.patidar

शेरपुर में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर रंगोली बनाने में संवाददाता धनपाल सिंह भंडारी ने दीपावली महापर्व पर घर- घर रंगोली बनाकर आंगन को सजाने में सहयोग दिया। 

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस 1 नवंबर के उपलक्ष्य पर मांसी गौड़, प्रेक्षा प्रजापति,प्रतीक्षा प्रजापति ने प्रदेश का मानचित्र एक रंगोली के माध्यम से आंगन को सजाया।

एक व्यक्तव्य में कुमारी प्रतीक्षा ने बताया कि हिन्दू धर्म में दीपोउत्सव त्यौहार की तैयारी 15 दिन पहले से शुरू हो जाती। गांव में त्यौहार की शुरुआत घरों का रंगरोदन,साज सज्जा के साथ – साथ आकर्षक विद्युत साज सज्जा से की जाती है धन तेरस पर धन की पूजा अर्चना कर कृष्ण पक्ष अमावस्या को दीपावली महापर्व मनाया गया है इस शुभ अवसर पर मध्यप्रदेश की स्थापना 1 नवंबर 1956 को हुई थी जिसको स्थापना दिवस के रूप में मनाया गया है आज बड़े ही खुशी की बात है कि दीपावली महापर्व के दौरान ही प्रदेश का स्थापना उत्सव आया।।

सैलाना समीपस्थ बोदीना गांव में दीपावली महापर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया घरों को आकर्षक विद्युत साज सज्जा से सजाया गया।ओर नन्ही बालिका नव्या पाटीदार द्वारा राष्ट्रीय पक्षी की आकृति बनाकर आंगन को सजाया। त्यौहार अब चर्चा का विषय बन गया अब हर त्यौहार तिथियों के शामिल होने पर कोई एक दिन पहले तो कोई एक दिन बाद मनाते दिखाई दिए।

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!