भारतीय जनता पार्टी की जिला निर्वाचन कार्यशाला आयोजित की गई।राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी ने मार्गदर्शन दिया।

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

रतलाम 06 नवम्बर 2024/ संगठन पर्व 2024 मे बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की जिला निर्वाचन कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें जिला निर्वाचन अधिकारी एवं राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी ने मार्गदर्शन दिया।

जिला प्रभारी प्रदीप पांण्डेय, विधायक डॉ.चिंतामणि मालवीय, डॉ.राजेन्द्र पांण्डेय, मथुरालाल डामर, महापौर प्रहलाद पटेल, जिला महामंत्री निर्मल कटारिया , संगीता चारेल एवं जिला सहनिर्वाचन अधिकारी महेश सोनी मंचासीन रहे।https://www.youtube.com/@naradhnews2424

अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीपउपाध्याय ने की।कार्यशाला में जिला निवार्चन अधिकारी सोलंकी ने कहा कि भाजपा सदस्य होना गौरव की बात है।भाजपा तो भारत को महान बनाने के मिशन का नाम है। आज यह पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है, लेकिन इस मुकाम पर आने के पीछे लम्बा संघर्ष छुपा है। भाजपा ऐसी पार्टी है, जो बैठक और कार्यशाला करके समर्पित कार्यकर्ताओं का निर्माण करती है। आज मध्यप्रदेश का संगठन पूरे देश मे आदर्श बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को वर्ष 2003 के पहले प्रदेश की स्थिति का ध्यान होना चाहिए। इससे ही उन्हे भाजपा की सरकार के कार्यो की सही जानकारी मिलेगी। प्रदेश मे सरकार द्वारा कई जनकल्याणकारी कार्य किए जा रहे है। सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि रतलाम जिले मे भाजपा का सदस्यता अभियान कार्यकर्ताओं की मेहनत से सफल हुआ है।संगठन पर्व के तहत् अब 7 , 8 , 9 नवम्बर को मंडल की कार्यशाला होगी। इसके बाद 12 से 14 तक शक्ति केन्द्र पर होगी और 14 से 20 नवम्बर तक बुथ समितियों का गठन होगा।

आलोट विधायक डॉ. मालवीय ने कहा कि देश मे भाजपा की ऐसी पार्टी है जिसमे लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव होते है| परिवारवाद को कोई स्थान नहीं दिया जाता है। यह कार्यकर्ताओं की पार्टी है।
जावरा विधायक डॉ.पांण्डेय ने कहा कि भाजपा मे संगठन ही सर्वोपरि है| सदस्यता अभियान के माध्यम से पार्टी ने सबका डाटा एकत्र किया है। इससे पार्टी और मजबूत होगी।जिला प्रभारी पांण्डेय ने कहा कि भाजपा दुनिया का सबसे बडा सामाजिक और वैचारिक संगठन है। पार्टी के संविधान अनुसार सबको चुनाव सम्पन्न कराना है।
आरंभ मे भाजपा जिलाध्यक्ष उपाध्याय ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने बताया कि जिले मे भाजपा के 2,56,000 सदस्य बने है। सक्रिय सदस्य बनाने का कार्य भी पूर्ण हो चुका है।https://www.facebook.com/dolat.patidar

संगठन चुनाव की प्रक्रिया बूथ कमेटी के गठन से शुरू होगी। कार्यकर्ता सदस्यता के सारे कार्य आगामी दिनों मे पूर्ण कर लेवे।कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री निर्मल कटारिया ने किया आभार निवार्चन सह अधिकारी महेश सोनी माना।

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!