पुरानी पीर दरगाह को हटाने की तैयारी,प्रशासनिक अधिकारियों ने किया सडक चौडीकरण के लिएनिरीक्षण,चर्चा के लिए शनिवार को बुलाई बैठक ।

नारद न्यूज़ 24 November 8, 2024
रतलाम जावरा रोड में रोड़ा बनी दरगाह पर किया गया मंथन पुरानी सड़क को विस्तृत काया कल्प प्रदान करने में रोड़ा बन रही बाधक जो( government land ) शासकीय भूमि अवैध अतिक्रमण कर बनाई गई थी पहलवान बाबा की दरगाह को हटाने की तैयारियां अब जोर पकडने लगी है। जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने आज शाम मौके पर जाकर दरगाह का निरीक्षण किया। दरगाह से जुडे लोगों को समझाइश देने के लिए प्रशासन आज शनिवार को एक बैठक भी बुलाई गई ।https://www.youtube.com/@naradhnews2424
उल्लेखनीय है कि जावरा रोड अण्डर ब्रिज से डोसीगांव फोरलेन तक सिटी फोरलेन बनाने का काम पिछले लम्बे समय से चल रहा है। मार्ग के चौडीकरण में शासकीय जमीन पर अतिक्रमण कर बनाई गई पहलवान बाबा की दरगाह बाधक बन चुकी।
प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक जब उक्त दरगाह के दस्तावेजों की जांच की गई तो पता चला कि दरगाह मात्र सौ वर्गफीट भूमि पर बनी थी,लेकिन बाद में धीरे धीरे यह फैलती गई और शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करते हुए इसका आकार बहुत बडा कर दिया गया। इतना ही नहीं मज़हब के दानवीरों ने इसके पास ही शासकीय भूमि पर मस्जिद भी तान दी गई।

सड़क चौडीकरण के लिए जब उक्त दरगाह को हटाना आवश्यक हो गया,तब दरगाह से जुडे लोगों से जमीन के दस्तावेज मांगे गए,लेकिन दरगाह के लिए भूमि आवंटन के कोई दस्तावेज अब तक सामने नहीं आए है। केवल इतना तथ्य सामने आया है कि उक्त दरगाह सौ वर्गफीट पर बनी थी। इसके बाद प्रशासन द्वारा उक्त अतिक्रमण को हटाने के लिए नोटिस जारी किए गए।
https://www.facebook.com/dolat.patidar
अतिक्रमण हटाने के नोटिस जारी होने के बाद मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों से मिल कर अतिक्रमण हटाए जाने का विरोध दर्ज कराया। वहीं सोशल मीडीया पर भी कुछ व्यक्तियों द्वारा आपत्तिजनक पोस्ट डाले जाने लगे।
शासकीय भूमि पर किए गए उक्त अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों का एक दल आज शाम मौके पर पंहुचा। एडीएम डा.शालिनी श्रीवास्तव के नेतृत्व में पंहुचे इस दल में एसडीएम अनिल भाना,तहसीलदार ऋषभ ठाकुर,पीडब्ल्यूडी एसडीओ श्री राय इत्यादि शामिल थे।
यूट्यूब पर देखने के लिए https://www.youtube.com/@naradhnews2424
नारद न्यूज़ 24 रतलाम madyprdesh ।
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


