रात मे रखवाली कर रहे किसान की हाथ पैर तोड़ कर कर दी हत्या।

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

जिला रतलाम बांसवाड़ा रोड मुख्यालय से उत्तर दिशा करीब 25 किमी दूर धामनोद पुलिस चौकी के अंतर्गत गांव दिवेल में शनिवार सुबह एक किसान का शव उसके खेत पर पाया गया। मृतक किसान खेत की रखवाली के लिए खेत पर सोया था,जहां रात में अज्ञात हत्यारों ने उसकी हत्या कर दी। मारने से पहले हत्यारों ने उसके हाथ पैर भी तोड दिए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, नारद न्यूज़ 24 को मिली जानकारी में ग्राम दिवेल निवासी हिम्मत सिंह पिता करण सिंह 48 शुक्रवार रात को खेत की रखवाली के लिए खेत पर सोए थे। https://www.youtube.com/@naradhnews2424रात को किसी समय अज्ञात हत्यारों ने उनकी हत्या कर दी। हिम्मत सिंह के खेत के पास ही उनके भाई कमल सिंह का खेत है। शनिवार सुबह जब कमल सिंह हिम्मत सिंह के खेत पर पंहुचे तो,उन्होने हिम्मत सिंह को मृत अवस्था में देखा।

उन्होने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा,एफएसएल अधिकारी अतुल मित्तल समेत अनेक पुलिस अधिकारी मौके पर पंहुचे। घटनास्थल के निरीक्षण से यह साफ दिखाई दे रहा था कि हत्या से पहले मृतक हिम्मत सिंह ने हत्यारों से काफी संघर्ष किया होगा।https://www.facebook.com/dolat.patidar जिस स्थान पर हत्या हुई वहां की फसल भी कुचली हुई नजर आ रही थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक हत्यारों ने हिम्मत सिंह की हत्या के पहले उसके हाथ पैर भी तोड दिए थे।

पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather