♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

लोकायुक्त पुलिस ने रतलाम एस आई के करीबी को 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार ।

 

नारद न्यूज़ 24 रतलाम जिला मध्यप्रदेश।

 

किसान खेत का रास्ता खुलवाने के लिए थाने के एसआई ने मांगी रिश्वत, प्रकरण दर्ज ।

 

पिछले कई दिनों से परेशान किसान रास्ते को लेकर कई बार कलेक्टर कार्यालय पहुंच आवेदन कर चुका है। संबंधित राजस्व विभाग के पटवारी, गिरदावर, तहसीलदार, सहित जिलाधीश तक मामला संज्ञान में चला आ रहा है।https://www.youtube.com/@naradhnews2424

अधिकारी की पूछ परख तथा लेटलथिप कार्यवाही से पीड़ित सीखेड़ी नामली क्षेत्र का किसान ठोकरें खाने के बाद भी रास्ता नहीं मिला ।

आखिरकार मजबूर किसान से काम के बदले पवार पुलिस जनता की हितैषी व रक्षक ने ही भक्षक बन रिश्वत की मांग कर ली।

 

रिश्वत लेने के मामले में उज्जैन लोकायुक्त पुलिस टीम ने एसआई के करीबी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। लोकायुक्त टीम के अनुसार नामली थाने पर पदस्थ एक एसआई ने रास्ता खुलवाने के बदले में फरियादी से 15 हजार की रिश्वत मांग की थी और रिश्वत के पैसे करीबी व्यक्ति को देने के लिए बोला था।

 

उज्जैन लोकायुक्त पुलिस की और से दी गई जानकारी के अनुसार महानिदेशक लोकायुक्त जयदीप प्रसाद के निर्देशन में उज्जैन लोकायुक्त एसपी अनिल विश्वकर्मा के आदेशानुसार डीएसपी सुनील तालान एवं राजेश पाठक उप पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।लोकायुक्त की टीम ने आज मंगलवार दोपहर को कार्रवाई की। लोकायुक्त पुलिस के अनुसार आवेदक धारा सिंह पिता शम्भू लाल निवासी सीखेड़ी तहसील रतलाम से नामली थाने में पदस्त उप निरीक्षक राय सिंह रावत के द्वारा रास्ते को खुलवाने के एवज में 15 हजार रुपए की मांग की गई थीं। रिश्वत राशि करीबी व्यक्ति दिलीप प्रजापति को देने का बोला था। आज करीबी व्यक्ति दिलीप प्रजापति को उप निरिक्षक के कहने पर 15 हजार रुपए लेते हुए गिरफ्तार किया गया।https://www.facebook.com/dolat.patidar

एवं प्राइवेट व्यक्ति दिलीप के विरुद्ध धारा 7, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988(संसोधन 2018 )के अधीन प्रकरण दर्ज क़र विवेचना में लिया गया। ट्रैप टीम में हितेश लालावत, विशाल, उमेश लोकेश सहित 10 सदस्य शामिल रहे।

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!