मां के सामने आरोपी वेन चालक ने छात्रा से किया दुष्कर्म;

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

 

मां के सामने आरोपी वेन चालक ने छात्रा से किया दुष्कर्म; पीड़िता चीखी चिल्लाई, खामोश देखती रही आरोपी की माँ यूपी के शाहजहांपुर से शर्मशार करने वाले घटना आई। जहा कक्षा आठ के वैन चालक ने छात्रा के साथ अपने घर ही में दुष्कर्म किया।सबसे बड़ी बात यह थी कि इस दौरान आरोपी की मां भी वहां मौजूद थी, लेकिन उसने पीड़िता को नहीं बचाया।

आरोपी जबरन छात्रा को अपने कमरे में लेकर गया, जहां दरवाजा बंद कर पीड़िता से दुष्कर्म किया।

 

इस दौरान घर में आरोपी की मां मौजूद थी। पीड़िता ने उससे मदद की गुहार लगाई, लेकिन वह शांत बैठी रही। उसकी चीखों को अनसुना करती रही। वारदात के बाद वह बेटे को बचाने की कोशिश कर रही थी। पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी महिला को भी जेल भेज दिया है। बेटे को पुलिस पहले गिरफ्तार कर चुकी थी।आठवीं कक्षा की छात्रा कांट क्षेत्र के गांव की रहने वाली है। वह स्कूल जाने के लिए चार नवंबर को रोज की तरह वैन में बैठी थी। वैन चालक शिवांशु छात्रा को बहाने से घर ले गया। उसकी मां वहां मौजूद थी। वह जबरन उसको कमरे में ले जाने लगा। इस दौरान वह चीखी चिल्लाई, लेकिन महिला ने बेटे का ही साथ दिया।

छात्रा ने बताई सच्चाई मां नीता की चुप्पी का फायदा उठाकर आरोपी ने छात्रा के साथ घिनौना काम कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पांच नवंबर को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। नीता को ददरौल गांव के पास पुलिस ने पकड़ा। आरोपी के पिता की मौत हो चुकी है। एएसपी सिटी संजय कुमार ने जानकारी दी कि पीड़िता के बयान से महिला की वारदात में संलिप्तता दिखाई देती है, इसलिए उसको भी आरोपी बनाया गया है।

ये है पूरा मामला

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

कांट क्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ने वाली 14 वर्षीय छात्रा अपने साथियों के साथ रोज की तरह स्कूल के लिए निकली थी। परिजनों ने बताया कि टीचर ने फोन कर जानकारी दी कि वह स्कूल नहीं आई है। उसका कारण क्या है। हम घबरा गए। हमने बताया कि वैन से स्कूल गई थी।

हम सब तुरंत ही स्कूल पहुंचे। स्कूल की तरफ से वैन चालक को फोन कर आने को कहा गया। वह कुछ देर बाद बेटी के साथ वहां पहुंच गया। हम सब को स्कूल में देखकर वह रोने लगी। उससे पूछताछ की तो बताया कि शिवांशु बहाने से उसको घर ले गया था। मुझसे बोला कि एक सामान उठाना है, फिर स्कूल के लिए चलेंगे। उसके बाद कमरे में जबरदस्ती ले जाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान उसकी मां भी वहीं पर मौजूद थी।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather