मेडिकल कॉलेज में लगी आग 10 बच्चों की मौत

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

मेडिकल कॉलेज के चाइल्ड वार्ड में लगी आग, 10 नवजात बच्चों की जलकर मौत, कई घायल,

सीएम ने 12 घंटे में मांगी जांच रिपोर्टमहारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल काॅलेज में बड़ा हादसा हो गया। जिसमें चाइल्ड वार्ड में आग लगने से नवजात बच्चों की जलकर मौत हो गई। ये हादसा शुक्रवार रात करीब 10 बजे का बताया जा रहा है। आग के बीच चाइल्ड वार्ड की खिड़की तोड़कर कई बच्चों को निकाला गया। प्रशासन ने 10 बच्चों की मौत की पुष्टि कर दी है। इनमें 7 बच्चों की पहचान भी कर ली गई है, वहीं 3 बच्चों की पहचान नहीं हो पाई है। हादसे के NICU वार्ड में करीब 49 नवजात बच्चे भर्ती थे।https://www.facebook.com/dolat.patidar

जानकारी के मुताबिक आग लगने की वजह वार्ड के ऑक्सीजन कंसंट्रेटर में शॉर्ट सर्किट होना बताई जा रही है। इस हादसे में 39 शिशुओं को बचा लिया गया। इनमें से कई बच्चे घायल हैं जिनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि मेडिकल काॅलेज में भर्ती बच्चों की उम्र एक दिन से लेकर एक माह तक है।

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

सीएम ने 12 घंटे में मांगी जांच रिपोर्ट

हादसे को लेकर सीएम योगी ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और प्रमुख सचिव को झांसी के लिए रवाना किया। इसके साथ ही सीएम ने झांसी कमिश्नर और DIG को हादसे की जांच करने के आदेश देते हुए 12 घंटे में रिपोर्ट सौंपने को कहा है। इधर अग्निकांड को लेकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने ‘मृतक बच्चों के परिजनों को 5-5 लाख की आर्थिक सहायता के साथ गंभीर घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक मदद देने की घोषणा की।

 

मेडिकल कॉलेज में हादसे के बाद सीएमएस का बयान सामने आया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सचिन माहौर ने बताया कि एनआईसीयू वार्ड में 54 बच्चे भर्ती थे। अचानक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के अंदर आग लगी। आग बुझाने के प्रयाग किये गए लेकिन तब तक आग फैल गई थी। हादसे में कई बच्चों को बचा लिया गया है। 10 बच्चों की मौत हुई है। घायल बच्चों का इलाज जारी है।

सीएम ने जताया दुख

इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने X पर लिखा है कि ‘जनपद झांसी स्थित मेडिकल कॉलेज के NICU में घटित एक दुर्घटना में हुई बच्चों की मृत्यु अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। जिला प्रशासन तथा संबंधित अधिकारियों को युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्यों को संचालित कराने के निर्देश दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।’

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!