/ ट्रांसफार्मर से ऑयल चोरी करने वाली गैंग को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

रतलाम / ट्रांसफार्मर से ऑयल चोरी करने वाली गैंग को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

नारद न्यूज़ 24 मिली जानकारी के अनुसार जिले में आज 6 आरोपी गिरफ्तार, 75 लीटर जहरीली शराब, 40 लीटर ट्रांसफार्मर ऑयल, एक टवेरा वाहन जप्तजिले के अलग अलग थाना क्षेत्र में सक्रिय ट्रासफार्मर ऑईल चोरी गैंग द्वारा रात्रि में विद्युत ट्रांसफार्मर को खोलकर उसमें से ऑयल चोरी कर लेने के मामले में पुलिस ने 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ऑयल चोरी के थाना बिलपांक पर तीन प्रकरण, थाना नामली पर एक प्रकरण, थाना औ.क्षेत्र रतलाम मे एक प्रकरण व थाना शिवगढ पर एक प्रकरण सहित रतलाम जिले मे कुल 06 प्रकरण दर्ज किए गए थे।

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को मुखबिर से सुचना मिली की थाना बिलपांक के अपराध क्र 646/2024 धारा 303 (2) बीएनएस मे नामजद आरोपी राकेश भाटी व उसके कुछ साथी एक टवेरा गाडी से सिनोद तरफ से आने वाले है। थाना बिलपांक टीम ने सिनोद रोड़ पर पहुचकर घेराबंदी की। कुछ समय पश्चात एक टवेरा गाडी GJ23H8192 आते दिखी, जिसे रोक कर तलाशी लेने पर डीक्की की सीट पर तीन केन रखी मिली, जिनके ढक्कन को खोलकर चेक करने पर दो केन मे तेज गंध वाली शराब की बदबू तथा एक केन मे आईल भरा हुआ मिला।

 

 

आरोपी राकेश डामर व कष्णा मुनिया नंदू ऊर्फ नंदकिशौर चौहान,दिलीप डामर, गोरीशंकर गिरवाल सभी से सख्ती से पुछताछ करते हुए दो केन मे कच्ची हाथ भटटी की जहरीली शराब तथा एक केन मे बदनारा रोड के पास से एक डीपी से चुराया हुआ आईल की भरी केन होना बताया। जिसको बेचने के लिये ले जा रहे थे। पुलिस ने चोरी के माल को जप्त कर आरोपीयो को गिरफ्तार किया। आऱोपीयो के विरुध्द अपराध क्रमांक 652/24 धारा 34(2) , 49 आबकारी एक्ट का प्रकरण दर्ज कर लिया।

 

गिरोह का सरगना राकेश भाटी पुर्व मे ट्रासफार्मर ऑईल, पंचायतो से एलसीडी चौरी व अन्य कई चोरीयो मे गिरोह संचालित कर चोरीयो मे गिरफ्तार हुआ है। अभी तक की पुछताछ मे आरोपीयो ने जिला रतलाम, उज्जैन, धार मे किसानो के खेतो मे लगे ट्रासफार्मर से रात्री मे ऑईल चोरी करना स्वीकार किया है। आरोपीयो से अन्य कहा कहा पर ट्रासफार्मर से ऑईल व अन्य चोरीयो के बारे मे व ट्रासफार्मर ऑईल खरीदने बेचने वाले के बारे मे पुछताछ करने पर ट्रासफार्मर ऑईल को वसीम शाह उर्फ गोलू पिता अब्दुल हक उम्र 28 साल जाति फकीर नि.मालीपुरा बदनावर जिला धार को बेचना बताया है।राकेश ‍पिता दशरथ भाटी जाति मोगीया उम्र 35 साल निवासी ग्राम चौराना थाना बिलपांक जिला रतलाम

दिलीप पिता गिरधारी डामर उम्र 24 साल निवासी जिबरीपाडा छायन थाना बदनावर जिला धार

नंदू ऊर्फ नंदकिशौर पिता रमेश चौहान जाति मोगीया उम्र 25 साल निवासी ओरडी थाना भाटपचालाना जिला उज्जैन,

कृष्णा पिता प्रकाश मुनिया जाति भील उम्र 23 साल निवासी भेडावद क्र.3 थाना बडनगर जिला उज्जैन,

गोरीशंकर पिता किशन गिरवाल जाति भील उम्र 45 साल निवासी ‍ ग्राम बीरपाडा धराड थाना बिलपांक जिला रतलाम

वसीम शाह उर्फ गोलू पिता अब्दुल हक उम्र 28 साल जाति फकीर नि.मालीपुरा बदनावर , थाना बदनावर जिला धार

 

 

 

महत्वपुर्ण भूमिका

आरोपियों को पकड़ने में निरी. अय्युब खान थाना प्रभारी बिलपांक , प्र.आर. ईश्वरसिह , आर .माखनसिह, आर हेमंत यादव ,आऱ. संजय सोनी ,आर. पप्पुसिह व सायबरसेल रतलाम के प्र आर मनमोहन शर्मा, आर. मयंक व्यास की महत्वपुर्ण भुमिका रही ।

 

सराहनिय भुमिका

आरोपियों को गिरफ्तार करने में उनि सुरेश गोयल ,मुकेश सस्तिया, सउनि अरविन्द सिंह भंवरेला ,प्र.आऱ. तेजसिह , प्र.आऱ. अशोक मईड़ा ,प्र.आर. राकेश पवॉर, प्र.आर.शिवपालसिह , आर. रोहित गुर्जर , आऱ.रोहित रावत

का सराहनिय योगदान रहा।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather