संभाग आयुक्त श्री गुप्ता ने सैलाना में वन विभाग द्वारा निर्मित किया जा रहे कैक्टस गार्डन का निरीक्षण किया।

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

रतलाम 19 नवंबर 2024/ रतलाम जिले के भ्रमण पर आए हैं उज्जैन संभाग आयुक्त श्री संजय गुप्ता ने मंगलवार को जिले के सैलाना पहुंचकर वन विभाग द्वारा विकसित किया जा रहे कैक्टस गार्डन का निरीक्षण किया। गार्डन के सौंदर्यीकरण एवं विकास के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी विभाग के अधिकारियों को दिए इस दौरान कलेक्टर श्री राजेश बाथम, सीईओ जिला पंचायत श्री श्रृंगार श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, एसडीएम श्री सुनील जायसवाल, उपायुक्त श्री रंजीत कुमार आदि उपस्थित थे।

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

साइट पर मौजूद वन विभाग की रेंजर सुश्री सीमा सिंह द्वारा संभाग आयुक्त को कैक्टस गार्डन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि लगभग 10 हेक्टेयर में गार्डन विकसित किया जा रहा है जिसमें कैक्टस की करीब 450 वैरायटी होगी। इसके अलावा इस परिसर में ऑक्सीजन पार्क, त्रिफला वन, मेडिसिनल प्लांट, पार्क किड्स, पार्क ध्यान केंद्र भी विकसित किए जाएंगे। कैक्टस गार्डन का पाथ-वे करीब 7 किलोमीटर की पेरीफेरी में होगा।

संभाग आयुक्त ने निर्देश दिए कि कैक्टस गार्डन के नियोजित ढंग से निर्माण हेतु वन विभाग के अलावा अन्य एजेंसियों का भी सहयोग लिया जाए। कैक्टस गार्डन को टोटल मड पैटर्न पर तैयार किया जाए, कंक्रीट का बिल्कुल भी इस्तेमाल नहीं किया जाए। इसको बेहतर टूरिस्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। शासन स्तर से भी जो आवश्यकता होगी उसके लिए सक्रिय पहल की जाएगी। संभाग आयुक्त ने नजदीक के तालाब में छोटी बोट संचालन के संबंध में भी निर्देशित किया।

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!