दो मासूम बच्चों की कब्र से निकले बड़ा खुलासा का अंदेशा।

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

दो जुड़वा बच्चे की मौत का खुलेगा राज, रतलाम पुलिस पुलिस ने कब्र से निकाले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा शहर के मदीना कॉलोनी में चार माह के जुड़वा भाई बहन की पानी में डूबने से मौत के मामले का राज खुलने वाला है। पुलिस ने जांच शुरू करते हुए गुरुवार को शेरानी पूरा कब्रिस्तान में दफनाए गए बच्चों के शव प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में निकाले गए। दोनों शव को पीएम के लिए भिजवा दिया। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा।

माणकचौक थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार शाम को 4 माह के जुड़वा भाई-बहन की मौत की सूचना पुलिस को मिली थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर बच्चों के शव को शेरानी पूरा कब्रिस्तान में दफना दिया था। पुलिस को शंका होने पर जांच के लिए शव को निकालने की प्रक्रिया की। इसके लिए एसडीएम को प्रतिवेदन दिया गया। गुरुवार दोपहर को एएसपी राकेश खाखा एवं तहसीलदार ऋषभ ठाकुर की मौजूदगी में शेरानीपुरा कब्रिस्तान से बच्चों के शव को निकाला गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

 

घटना मदीना कॉलोनी क्षेत्र में 20 नवंबर बुधवार दोपहर 3:00 बजे की है। बच्चों के पिता अमीर कुरैशी ने पुलिस को बताया कि उनके चार माह के दो जुड़वा बच्चे हसन और फातीमा थे। बुधवार दिन में जब उनकी पत्नी बच्चों को लेकर धुप में पानी के ड्रम के पास खड़ी थी तभी एक बच्चा पानी के ड्रम में गिर गया। पत्नी जब उसे निकालने गई तो दूसरा बच्चा भी टंकी में गिर गया। यह देखकर पत्नी वहीं बेहोश होकर गिर गई। होश में आने के बाद पत्नी ने पति आमिर को पूरा घटनाक्रम बताया। उसके बाद जब पति घर पहुंचा तो दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी। बाद में परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए बच्चों के शव को दफना दिया।

https://whatsapp.com/channel/0029VaJYtli8kyyGSdvdZO1Z

 

एएससपी राकेश खाखा ने बताया कि पुलिस को किसी व्यक्ति ने बच्चों की मौत के संबंध में सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की है। परिजनों ने बिना शव परीक्षण कराए दफना दिया था। आज तहसीलदार ऋषभ ठाकुर की मौजूदगी में शवों को निकालकर जांच के लिए भेजा गया है। श्री खाखा ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध है। पीएम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट रूप से खुलासा हो सकेगा।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather