बीड़ी की तलब ने खतरे में डाली सैकड़ों की जान: ऑक्सीजन मास्क हटाकर मरीज ने सुलगाई बीड़ी, ICU में भभक उठी आग…

उमेश राठौर नारद न्यूज़ संवाद दाता सागर।
मध्य प्रदेश के सागर जिले के बुंदेलखंड मेडिकल में एक मरीज के लीवर की बीमारी का इलाज चल रहा था। मरीज को बीड़ी की तलब लगी और उसने ऑक्सीजन मास्क हटाकर कंबल से सिर ढंककर बीड़ी जला ली। जैसे ही मरीज ने बीड़ी सुलगाई वैसे ही ऑक्सीजन मास्क आग के गोले में तब्दील हो गया। यह देख वार्ड में भगदड़ मच गई। आनन फानन में मौजूद स्टाफ ने फायर एस्टिंग्यूशर से आग पर चंद मिनटों में काबू पाया, लेकिन तब तक मरीज लगभग 20 प्रतिशत तक जल चुका था।
ICU में आग से मची अफरा-तफरी

आईसीयू में आग देखते ही अन्य तीस भर्ती मरीजों और उनके परिजन की सांसे फूल गईं और जान हलक तक आ गई। अफरा-तफरी मची तो जो मरीज चल सकते थे वे उठकर बाहर की तरफ भागे। जो मरीज गंभीर थे उनके परिजन उन्हें उठाकर बाहर ले गए। दूसरी ओर कर्मचारियों और अन्य स्टाफ ने दौड़कर फायर एस्टिंग्यूशर उठाकर आग बुछाई। चंद मिनट में ही आग पर काबू पा लिया गया।कंबल के अंदर मुंह छिपाकर जलाई बीड़ी
https://www.youtube.com/@naradhnews2424
जानकारी के अनुसार, आईसीयू में देवरी निवासी नन्हे भाई अहिरवार को लीवर की बीमारी के इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। वह ऑक्सीजन सपोर्ट पर था। रात में उसे बीड़ी पीने की तलब लगी तो अपनी पत्नी को परेशान करने लगा। पत्नी ने तंग आकर उसे बीड़ी दे दी। स्टाफ की नजरों से बचने के लिए नन्हे ने कंबल के अंदर मुंह छिपाया और ऑक्सीजन मास्क निकाल कर बीड़ी सुलगा ली। जिससे ऑक्सीजन और आग के संपर्क में आने से कंबल के अंदर आग का गोला उठा और कंबल ने आग पकड़ ली। कंबल उसके कंधे और गर्दन में चिपक गया और वह बुरी तरह से झुलस गया।
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


