दो मासूम जुड़वा बच्चों की मौत का खुलासा। नहीं संभल रहे थे पानी की टंकी में डाल दिए।

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

 

वायरल ख़बर का खुला रास नारद न्यूज़ 24 ।

रतलाम / दो जुड़वाँ बच्चो की मौत का मामला सुलझा, पति व सास ने बच्चों को संभालने में सहयोग नहीं किया, नाराज मां ने ही दोनों बच्चों की हत्या कर रची झूठी कहानी, पति व पत्नी गिरफ्तार।

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

 

माणकचौक थाना अंतर्गत हुई दो दिन पूर्व हुई दो मासूम बच्चो की पानी में डूबने से मौत का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। पति व सास ने बच्चों को संभालने में सहयोग नहीं करने पर नाराज मां ने अपने ही दोनों बच्चों की पानी की टंकी में डुबोकर हत्या कर झूठी कहानी रच दी थी। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर माँ और उसका सहयोग करने वाले पति को गिरफ्तार कर लिया है।

 

एसपी अमित कुमार ने आज प्रेस वार्ता कर दो मासूम बच्चो की मौत की घटना का खुलासा करते हुए बताया कि इरशाद कुरेशी ने थाने पर सूचना दी थी कि मेरे मकान के उपरी मंजिल पर किराये पर रहने वाले आमिर कुरेशी व उसकी पत्नि पम्मी उर्फ मुस्कान के द्वारा अपने जुड़वा बच्चे हसन व फातिमा उम्र 4 माह की पानी की टंकी मे मां के हाथ से गिर जाने के पश्चात पानी मे डुबने से मौत हो जाने से आमिर ने बच्चो को पानी की टंकी से निकालकर शैरानीपुरा कब्रस्तान मे दफना दिया गया है। सूचना पर माणकचौक थाना में प्रकरण दर्ज कर जांच मे लिया गया।

यूट्यूब पर देखने के लिए दी गई लिंक पर क्लिक करें

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

 

एसपी अमित कुमार ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना की वास्तविकता के खुलासे के लिए अति.पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र घनघोरीया के मार्गदर्शन मे माणकचौक थाना प्रभारी सुरेन्द्र गड़रिया एंव एफ.एस.एल अधिकारी अतुल मित्तल के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी।

 

गठित टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुये साक्षियो एंव आस पास के निवासियो के बयान, भौतिक एंव वैज्ञानिक साक्ष्य के आधार पर जांच की । मृतक बच्चों के शवो को निकालने हेतु एस.डी.एम को पत्र भेजकर तहसीलदार रिषभ ठाकुर की उपस्थिति मे शैरानीपुरा कब्रस्तान से जुड़वा बच्चे हसन व फातिमा के शव को निकालकर मेड़ीकल कॉलेज रतलाम मे पी.एम. करवाया गया। पी.एम.रिपोर्ट में पी.एम.कर्ता डॉक्टर द्वारा मृत्यु का कारण DEATH DUE TO ASPHYXIA AS RESULT OF DROWINING होना लेख किया गया है। सबूतों, मृतक बच्चों के माता पिता एवं परिजनों के कथन, भौतिक एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों आदि के आधार पर जांच करने पर यह तथ्य सामने आए कि मृतक बच्चों की मां मुस्कान अपने बच्चों को संभालने की बात पर अपनी सास व पति से सहयोग नहीं करने से नाराज़ थी।

 

एसपी श्री कुमार ने कहा कि मुस्कान को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि दो दिन पूर्व मंगलवार को मोहल्ले में गमी होने से मेरे घर पर सास आई हुई थी, यह लोग जब जाने लगे तो मुस्कान ने उसके पति से कहा कि कोई तो यहा रूक जाओ क्योकि मै इन बच्चो को अकेली संभाल नहीं पाउंगी। फिर भी यह लोग चले गये, मुस्कान ने अपने कथन में बताया कि पहले भी कई बार मैने मेरे पति से कहा कि बच्चे संभालने में मुझे दिक्कत होती है तुम मेरा सहयोग नहीं करते हो आज भी मेरे पति ने मेरी बात नहीं मानी मै बहुत चिढ़ गई थी, तो मैने सोचा कि दोनो बच्चो को खत्म कर देती हु तो समस्या खत्म हो जायेगी।

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

 

मुस्कान ने कहा मेरा एक बच्चा जमीन पर खेल रहा था और दुसरा झुले में था तो मैने पहले एक बच्चे को पानी की भरी हुई सिंटेक्स की टंकी में डाला और बाद में दुसरे बच्चे को भी उसी सिंटेक्स की पानी की टंकी में डाल दिया और मेरे पति को फोन लगाया कि दोनो भाई बहन घर मे नही है। मेरा पति तथा उनके दोस्त बिलाल आदि घर आये। उन्होने बच्चो को ढुढां मैने नही बताया कि बच्चे कहा है। फिर उन्होने पानी की टंकी मे से बच्चो को निकाला ओर कमरे मे रखा। उल्टा करके पीठ दबाई उनके मुंह से पानी निकाला। परन्तु वह जिन्दा नही थे मर गये थे। फिर मेरे पति ने आटो को बुलाया तथा दोनो बच्चो को लेकर मेरे ससुराल शेरानी पुरा लेकर चले गये दोनो बच्चो को वही शैरानियो के कब्रस्तान के पिछे स्थित कब्रस्तान मे दफना दिया।

 

 

पूरी जांच के दौरान आरोपी मुस्कान उर्फ पम्मी पति आमिर कुरैशी 25 वर्षीय नि. मदिना मजिस्द के पीछे वेद व्यास कालोनी व आमिर पिता हुसैन कुरैशी 30 वर्षीय मदिना मजिस्द के पीछे वेद व्यास कालोनी के द्वारा हसन पिता आमिर कुरैशी 04 माह व फातिमा पिता आमिर कुरैशी 04 माह की हत्या कर बच्चो को कब्रस्तान में दफनाये जाने का गंभीर अपराध में लिप्त होने से दोनों आरोपी आरोपी मुस्कान और पति आमिर कुरेशी के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

पूरी ख़बर चैनल पर भी के लिए दी गई लिंक पर क्लिक करें https://www.youtube.com/@naradhnews2424

 

गिरफ्तार आरोपी

मुस्कान उर्फ पम्मी पति आमिर कुरेशी उम्र 25 वर्ष निवासी मदिना मस्जिद के पिछे रतलाम

आमिर कुरेशी पिता हुसेन कुरेशी उम्र 30 वर्ष निवासी मदिना मस्जिद के पिछे रतलाम

हत्या की गुत्थी सुलझाने में एफ.एस.एल अधिकारी अतुल मित्तल,निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह गड़रिया थाना प्रभारी थाना माणकचौक रतलाम, महिला थाना प्रभारी पार्वती गौड़ व उप निरी. दीपक डामोर,उप.निरी. प्रवीण वास्कले, सउनि शिवनाथ सिंह राठोर, प्र.आर.मीना राठौर, कार्य.वा.प्र.आर. अमित त्यागी, कार्य.वा.अमिरचन्द, कार्य.वा.कैलाश परमार ,म.आर. हेमलता पुरोहित ,म.आर.मेघा राणा, म.आर.रसना, म.आर.वर्षा कैथवास,आर 828 संदिप शर्मा, आर.मुकेश गणावा, आर.हरिओम आकोदिया, आर.चन्द्रर मार्को ,आर.विरेन्द्र बारोठ,आर.मुकेश कुमावत थाना माणकचौक रत

लाम की सराहनीय भूमिका रही है।

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!