प्रयागराज महाकुंभ में थाली और थैली के सुझाव के साथ पर्यावरण संरक्षण योजना रतलाम से आरम्भ।

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

हरित कुंभ प्लास्टिक मुक्त कुंभ आगामी 13 जनवरी से 26 फरवरी तक प्रयागराज में महाकुंभ होने जा रहा है इसी को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कि पर्यावरण संरक्षण गतिविधि में इस बार कुंभ के अंदर पधारने वाले श्रद्धालु हेतु संत समाज के नेतृत्व में संपूर्ण भारत से एक थाली एक थैला अभियान का श्रीगणेश किया जा रहा है इस महाकुंभ में 45 दिनों में अनुमानित 40 करोड़ श्रद्धालुओ क़े सम्मिलित होने की संभावना बताई जा रही है।

तथा उनके भोजन हेतु प्लास्टिक व पॉलिथीन डिस्पोजल का इस्तेमाल न हो जिससे हमारा पर्यावरण खराब हो इसी संकल्प को लेते हुए तीर्थ नगरी प्रयागराज व पवित्र त्रिवेणी संगम को प्रदूषण मुक्त करने के उद्देश्य को लेते हुए हर घर से एक थाली एक थैला संग्रहित कर प्रयागराज में हर तीर्थ यात्री तक पहुंचाया जाएगा ,

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

हरित कुंभ हर यात्री के पास भोजन के लिए थाली हो और सामान के लिए थैला हो तो संभावित होने वाले कचरे को हम रोक सकते हैं इस पुनीत कार्य में रतलाम की धार्मिक नगरी में भी जन जागृति लाने हेतु अनुमानित 51 हजार थाली व थैला पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है ।

जिसको लेकर तपस्या भवन , संघ कार्यालय पर पत्रक विमोचन का कार्यक्रम रखा गया जिसमें रतलाम नगर के सभी समाज प्रमुख उपस्थित रहे । साधु संतों की उपस्थिति में पत्रक विमोचन हुआ । जैन गुरु , गणिवर्य श्री विजय कल्याण जी रत्न सुरेश्वर जी महारासा , आराधना भवन , सिख गुरु , हेड ग्रंथि ज्ञानी मानसिंघ जी ,गुरु द्वारा सिंघ सभा न्यू रोड रतलाम , अखण्ड ज्ञान आश्रम परमपूज्य स्वामी देवस्वरूप जी महाराज ,स्वामी सुजानानंद जी महाराज ,

स्वामी सारस्वत जी महाराज, वैदिक जाग्रति ज्ञान-विज्ञान पीठ के संस्थापक महर्षि संजयशिवशंकर दवे की उपस्थिति में संघ कार्यालय राजस्व कॉलोनी पर पत्रक क़ा विमोचन किया गया ।

https://www.facebook.com/share/19WPqustVW/

पत्रक विमोचन में अपने मालवा प्रांत के सामाजिक सद्भावना सह संयोजक श्री जश्वेंद्रसिंघ जी ठकराल , संघ के माननीय संघ चालक श्री सुरेंद्र जी सुरेखा , पर्यावरण गतिविधि के पालक श्री संतोष जी पाटीदार , संयोजक दीक्षांत जी शर्मा  शैक्षणिक संस्था प्रमुख जयश्री जी राठौर, के साथ ही गायत्री परिवार से तिवारी जी,पतंजलि परिवार सेवा भारती  प्रतिनिधि पस्थित रहे । सभी संतों ने कहा कि इस महाकुंभ में अनुमानित 40000 टन कचरा उत्सर्जित होने की संभावना बताई जा रही है अगर हर हिंदू सनातन बंधु अपना इसमें अंशदान आहुति पुण्य प्रदान करें तो यह होने वाला कचरा रोका जा सकता है शासन प्रशासन अपने स्तर पर पूरी तैयारी कर रहा है साथ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा भारत के विभिन्न क्षेत्रों से प्राप्त होने वाली थाली और थैला प्रयागराज में दर्शनार्थी श्रद्धालुओं को प्रदान किया जाएगा ,


इस अभियान के तहत रतलाम जावरा झाबुआ अंतर्गत टोलियां का गठन किया गया है जो घर-घर जाकर एक थाली और एक थैला हेतु आग्रह करेंगे ।

Naradh News24
Author: Naradh News24

प्रधान संपादक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

Leave a Comment

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather




error: Content is protected !!