हिट एंड रन से बाल बाल बचे सांसद
सांसद सहित दो अन्य सलामत एक मेडिकल कॉलेज रतलाम में भर्ती ।

नशें से आकस्मिक सड़क दुर्घटना में मानवीयता के रहे बड़े विचार सांसद हिट एंड रन से बाहर सीधे सड़क पर जा रहे थे सांसद रोत राजकुमार जय जोहार कार्यक्रम आदिवासी समाज द्वारा आदिवासी चिंतन शिविर में शामिल होने के लिए बांसवाड़ा रतलाम जिले के शिवगढ के गांव खेरखूटा में सांसद रोत रतलाम आ रहे थे। उनकी कार में ड्रायवर व गनमैन मौजूद थे। राजस्थान बॉर्डर पार कर बांसवाड़ा रोड पर स्थित गांव कुंडा के पास सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने में गाड़ी 10 फीट खाई में उतर गई।
ट्यूब चैनल पर देखने के लिए दी गई लिंक पर क्लिक करें ???? ???? ????
https://www.youtube.com/@naradhnews2424
बाइक सवार घटना में घायल हुआ है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर सरवन थाना प्रभारी रंजीत सिंगार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। क्रेन के माध्यम से खाई से कार को निकाला गया। वहीं सांसद दूसरी गाड़ी में शिफ्ट हुए। घायल बाइक सवार को लेकर रतलाम मेडिकल कॉलेज लाकर भर्ती कराया है। घायल पंकज (30) पिता प्रभुलाल मईड़ा निवासी बावड़ीखेड़ा है। जो कि ठीक है।सरवन पुलिस घटनास्थल पहुंची, सांसद ने वीडियो जारी कर कहा मैं ठीक हूं
रतलाम, नारद न्यूज 24। भारतीय आदिवासी पार्टी (बाप) के बांसवाड़ा-डूंगरपुर सांसद राजकुमार रोत की स्कॉर्पियो रविवार को रतलाम जिले के सरवन थाना क्षेत्र में सड़क से उतरकर 10 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसा बाइक सवार को बचाने के दौरान हुआ। हादसे में बाइक सवार घायल हो गया। जिसे सांसद ने दूसरी गाड़ी में लाकर रतलाम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। घटना के बाद सांसद ने वीडियो जारी कर कहा “आप सबकी दुआओं से आज बड़ा हादसा होते टला है। किसी प्रकार की कोई चिंता नहीं है।”सासंद ने वीडियो जारी किया

घटना के बाद सांसद रोत ने वीडियो जारी किया है। उन्होंने कहा कि रतलाम में सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। रात में दिल्ली जाना था। उसी दौरान मध्यप्रदेश व राजस्थान की बॉर्डर पर गाड़ी के सामने एक बाइक लहराते हुए आई। मेरे ड्रायवर ने सतकर्ता पूवर्क बचाने की कोशिश की। इसके बावजूद भी सामने आ गया। मैरे ड्रायवर ने गाड़ी नीचे उतार दी। हादसा होने से टला। बाइक सवार को कुछ चोटे आई थी। जिसे दूसरी गाड़ी से मैनें स्वयं मेडिकल कॉलेज रतलाम लाकर भर्ती कराया है। वह नशे में था। उसकी तबीयत ठीक है। किसी प्रकार की कोई हताहत नहीं हुई है।आदिवासी परिवार चिंतन शिविर में जा रहे थे रोत
https://youtu.be/al2kCcZkugw?si=UbIy-6oigOBNZVv1

आदिवासी समाज के ध्यानवीर डामोर ने बताया कि रतलाम के शिवगढ़ के खेरखूटा गांव में आदिवासी परिवार चिंतन शिविर था। जिसमें शामिल होने सांसद राजकुमार रोत आ रहे थे, लेकिन वे कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। कार्यक्रम में राजस्थान के आसपुर से बाप विधायक उमेश डामोर शामिल हुए थे। सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने बताया सासंद की कार खाई में गिरी है। वह सुरक्षित है। सरवन थाना प्रभारी रंजीत सिंगार ने बताया कि शाम 4 बजे सांसद की कार खाई में उतर गई थी। हादसे में बाइक सवार चपेट में आने से घायल हो गया। जिसे सांसद अपनी दूसरी गाड़ी में रतलाम मेडिकल कॉलेज ले जाकर भर्ती कराया।
https://www.facebook.com/share/19WPqustVW/
Author: Naradh News24
प्रधान संपादक


