इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की नवश्रंग्रारित रतलाम शाखा का शुभारम्भ

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

 

रतलाम 09 दिसम्बर 2024/ इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की नवश्रंग्रारित रतलाम शाखा का शुभारम्भ 9 दिसम्बर को पोस्ट मास्टर जनरल सुश्री प्रीती अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य एवं सहायक महाप्रबंधक डॉ. राजीव अवस्थी के विशिष्ट आतिथ्य में किया गया। उल्लेखनीय है कि अभी तक आईपीपीबी की रतलाम शाखा रतलाम जीपीओ के प्रथम तल पर संचालित हो रही थी और अब भूतल पर स्थानांतरित होने से ग्राहकों को विशेषकर सीनियर सिटीजन्स को सुविधा होगी।

सफ़ेद दूध के कला धंधा देखने के लिए दी गई लिंक पर क्लिक करें ???? ???? ???? ???? ????

https://youtu.be/pExPMpcMhfU?si=7MWBEP0UU4zti-9R

इस अवसर पर प्रधान डाकघर में ग्राहकों के लिय मेगा हेल्थ चेकअप कैम्प एवं लोन मेले का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ सुश्री प्रीती अग्रवाल द्वारा किया गया। इस लोन मेले के पहले ही दिन 25 से अधिक लोगों ने रुचि दिखाई एवं एक ग्राहक को त्वरित सेवा द्वारा टू व्हीलर लोन स्वीकृति कर गाड़ी की चाबी प्रदान की गई। डाक विभाग अपने इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के द्वारा अपने सभी ग्राहकों एवं जनसामान्य के लिए विभिन्न प्रकार के लोन जैसे बाइक एवं स्कूटर लोन, कार लोन, गोल्ड लोन, पर्सनल लोन एवं होम लोन शामिल हैं। होम लोन में रतलाम की अधिकृत कॉलोनी, गांव के जमीन, पट्टे पर एवं कृषि भूमि पर भी होम लोन की सुविधा है। ऐसे हर जनसामान्य के लिए विभिन्न प्रकार की सहूलियत का ध्यान रखा गया है। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक, भारतीय डाक द्वारा संचालित आज देश का एक अग्रणी बैंक है जो 10 करोड़ से अधिक ग्राहकों को सेवाएं प्रदान कर रहा है। लोन से संबंधित जानकारी के लिए नजदीकी डाकघर एवं इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक शाखा को संपर्क कर सकते है।

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

उल्लेखनीय है कि आईपीबीबी की स्थापना प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आज से छह वर्ष पूर्व जन-जन तक बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से की गई थी और बैंक अपनी स्थापना से ही सतत आगे बढ रहा है और नित्य नई ऊंचाईयां छू रहा है। आज आईपीपीबी देश में जन-जन तक डीबीटी पहुंचाने और घर बैठे बैंकिंग सुविधाएं पहुंचाने में अग्रणी पेमेंटस बैंक सिद्ध हुआ है। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक लगभग 25 प्रतिशत की हिस्सेदारी के साथ मात्र 6 वर्ष में शीर्ष बैंको में शामिल हो गया है। आज भी जहां लोगों का पहुंचना संभव नहीं होता है उन दुर्गम इलाकों में पहले डाक विभाग लोगों के संदेश पहुंचाता था और अब बैंकिंग सुविधा लेकर पहुंच रहा है। पैसे निकालने के लिए दूरस्थ गांव के निवासी को अब बाहर नही आना पड़ता है डाकिया वहीं सभी बैंकिंग संबंधी सेवाएं दे रहा है ।

आईपीपीबी रतलाम शाखा द्वारा रतलाम जिले में सभी मुख्य डीबीटी स्कीम्स जैसे लाड़ली बहना, पीएम किसान, पीएम मातृत्व वंदना, लाड़ली लक्ष्मी एवं स्कॉलरशिप के क्रेडिट में 10ः से अधिक हिस्सेदारी प्राप्त कर चुका है और निरंतर आगे बढ़ रहा है। डिजिटल बैंक खातों के साथ बैंक कई सरल और सुलभ बीमा सुविधाएं भी जनमानस तक पहुंचा रहा है जिसमे 549 रुपए में 10 लाख का एक्सीडेंटल बीमा जैसी सुविधाएं भी शामिल है।

https://www.facebook.com/share/19WPqustVW/

नवश्रंगारित शाखा के शुभारंभ अवसर पर विभाग के विभिन्न श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। सुश्री प्रीती अग्रवाल द्वारा सभी उपस्थित कर्मचारियों का मार्गदर्शन किया एवं उत्साहवर्द्धन वरदन किया। इस अवसर पर डॉ. राजीव अवस्थी द्वारा भी आईपीपीबी की सेवाओं को बेहतर रूप से लोगों तक पहुंचने का आह्वान किया। इस आयोजन में आईपीपीबी के इंदौर परिक्षेत्र प्रमुख श्री रवि यादव, रतलाम संभाग के प्रमुख श्री राजेश कुमावत एवं अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather