विधायक के द्वारा किए जाने वाले महा आंदोलन की परमिशन कैंसल,,

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

मध्यप्रदेश के रतलाम जिला में चिकित्सालय के एक शासकीय चिकित्सक के साथ विवाद और इस विवाद के चलते सैलाना विधायक के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज करने के विरोध में 11 दिसम्बर को प्रस्तावित महाआन्दोलन को जिला प्रशासन ने अनुमति देने से साफ इंकार कर दिया है। 

नारद न्यूज़ 24 को ताज़ा अपडेट मीडिया खबरों के मुताबिक पता चला है कि सैलाना तहसील के विधायक कमलेश्वर डोडियार अपनी आवाज को बुलंद कर जिला प्रशासन पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

प्रशासन ने आन्दोलनकारियों को भी चेतावनी दी गई है कि यदि बिना अनुमति के भीड एकत्रित करके यदि कोई कार्यक्रम किया जाता है, तो कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि विगत 6 दिसम्बर को सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडीयार का जिला चिकित्सालय में आपतकालीन ड्यूटी कर रहे डा.सीपीएस राठौर से विवाद हुआ था। इस विवाद के बाद जहां विधायक डोडीयार ने डाक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी,वहीं डाक्टर की रिपोर्ट पर सैलाना विधायक के विरुद्ध भी आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया था। इसी बात से आक्रोशित सैलाना विधायक डोडीयार ने 11 दिसम्बर को रतलाम में महाआन्दोलन की घोषणा की थी। इस महाआन्दोलन में डोडीयार और उनके समर्थकों ने आम्बेडकर सर्कल पर एकत्रित होकर आम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद नेहरु स्टेडियम में सभा करने की योजना बनाई थी। सैलाना विधायक ने यह भी कहा था कि कलेक्टर को उनका ज्ञापन देने के लिए प्रदर्शन स्थल पर आना होगा,वरना प्रदर्शनकारी कलेक्टोरेट पंहुचेंगे।

सैलाना विधायक के महाआन्दोलन को प्रशासन ने अनुमति देने से किया इंकार,पत्र लिख कर दी बिना अनुमति के आन्दोलन करने पर वैधानिक कार्यवाही की चेतावनी,यहां देखिए जिला प्रशासन का पूरा पत्रइतना ही नहीं,सैलाना विधायक डोडीयार ने इस आन्दोलन की अनुमति लेने के लिए जिला प्रशासन को अलग अलग कुछ पत्र लिखे थे। इन पत्रों में सैलाना विधायक ने प्रशासन से कहा था कि उनके आन्दोलन में सत्ताधारी पार्टी के कार्यकर्ता और असामाजिक तत्व गडबडी फैला कर शहर की शांति भंग कर सकते है,इसलिए पूरे आन्दोलन की उच्च गुणवत्ता वाले कैमरों और ड्रोन कैमरों से रेकार्डिंग करवाई जाए। अपने पत्र में सैलाना विधायक ने यह भी लिखा था कि प्रस्तावित महाआन्दोलन में गडबडी फैलाई जाने की आशंका को देखते हुए कलेक्टोरेट और एसपी कार्यालयों पर पर्याप्त बैरिकेटिंग करवाई जाए।जिला प्रशासन की ओर से अपर जिला दण्डाधिकारी डा. शालिनी श्रीवास्तव ने आज सैलाना विधायक को पत्र लिख कर उक्त प्रस्तावित महाआन्दोलन को अनुमति नहीं दिए जाने की जानकारी दी है। जिला प्रशासन ने सैलाना विधायक द्वारा जताई गई गडबडी फैलाई जाने की आशंका को ही अनुमति नहीं देने का आधार बनाया है। जिला प्रशासन की ओर से सैलाना विधायक को प्रेषित पत्र में कहा गया है कि सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडीयार ने स्वयं ही प्रस्तावित महाआन्दोलन में अप्रिय घटना होने की आशंका व्यक्त की गई है। इसे देखते हुए प्रस्तावित महाआन्दोलन को अनुमति नहीं दी जाएगी। पत्र में यह भी कहा गया है कि जिला प्रशासन की अनुमति के बगैर यदि किसी प्रकार की भीड एकत्रित कर कोई कार्यक्रम किया जाएगा तो आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

युटुब पर देखने के लिए दी गई लिंक पर क्लिक करें ???? ???? ???? ????

https://www.youtube.com/@naradhnews2424

यहां यह भी उल्लेखनीय है कि सोमवार को ही सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडीयार ने बांसवाडा में महाआन्दोलन के लिए आहूत एक सभा को सम्बोधित करते हुए रतलाम कलेक्टर राजेश बाथम के खिलाफ कई अभद्र टिप्पणियां की थी। विधायक के साथ विवाद करने वाले डाक्टर को निलम्बित करने और विधायक के विरुद्ध दर्ज प्रकरण को समाप्त करने की मांग को लेकर उन्होने हजारों लोगों द्वारा जंगी प्रदर्शन किए जाने की चेतावनी भी दी थी। जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम की अनुमति नहीं दिए जाने पर अब बुधवार 11 दिसम्बर को रतलाम में बडे विवाद की आशंका सिर उठाने लगी है।

https://www.facebook.com/share/19WPqustVW/

नारद न्यूज़ 24 रतलाम मध्यप्रदेश ।

 

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather