मडर या खुदकुशी आज रिपोर्ट मेडिकल कॉलेज रतलाम

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

👇 लिसन न्यूज़

रतलाम इप्का के कर्मचारी का शव फोरलेन से लगे खेत में मिला, आज होगा पोस्टमार्टम हत्या या आत्महत्या ।

 

रतलाम में मृतक की मौत पर उलझे लोग हत्या या आत्महत्या : इप्का के कर्मचारी का शव फोरलेन से लगे खेत में मिला, आज होगा पोस्टमार्टम रतलाम, नारद न्यूज 24 । इप्का कंपनी के कर्मचारी का शव नामली में महू-नीमच-फोरलेन से लगे खेत में मिला। आसपास के लोगों ने नामली पुलिस को सूचना दी तो शव को पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामला जांच में लिया है। शव का पोस्टमार्टम मेडिकल कॉलेज में 11 दिसंबर 2024 को किया जाएगा।मंगलवार शाम 7.30 बजे महू-नीमच फोरलेन से 70 मीटर दूर खेत में पेड़ के नीचे स्टेशन रोड नामली निवासी भंवरसिंह (42) पिता रामसिंह सोलंकी का शव मिला। सोलंकी इप्का में परमानेंट कर्मचारी थे और पीएमए विभाग में कार्यरत थे। बेटे अनुराग (15) ने बताया कि पापा रात की ड्यूटी कर फैक्टरी से सुबह 7 बजे लौटे। फिर एक बार बाजार से सब्जी लेकर आए और फिर 9.30 बजे घर से निकले तो वापस नहीं आए। शाम को उनके दोस्त सुनील माली का कॉल आया तो पता चला कि पापा का शव खेत में पड़ा है। नामली थाना एसआई केके पटेल ने बताया कि खेत में शव के पास उनकी बाइक भी मिली है। आसपास के लोगों ने बताया कि उन्होंने दोपहर 1.30 बजे उन्हें यहां इसी पेड़ के नीचे बैठे हुए देखा था। उनके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि हत्या का मामला है या आत्महत्या की है। मर्ग दर्ज कर मामला जांच में लिया है।15 साल का बेटा और 13 साल की बेटी है

 

मृतक भंवरसिंह का 15 साल का बेटा अनुराग है और 13 साल की बेटी है। अनुराग नामली के स्कूल में 10वीं में में पढ़ता है। परिजन ने हत्या की आशंका नहीं जताई है। पत्नी ममता कुंवर है। भंवरसिंह मूलतः नामली के पास स्थित ग्राम कांडरवासा के रहने वाले हैं लेकिन करीब 10 साल से वे परिवार के साथ नामली में रेलवे स्टेशन के पास रह रहे थे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Live cricket updates

Radio

Stock Market Updates

Weather